बीरेंद्र कुमार झा
वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को जीत दिलाने का बीड़ा उठा लिया है। इसी क्रम में कभी वे दक्षिण भारत मैं रैली करते हैं, तो कभी उत्तर प्रदेश के बनारस में रैली करते हैं। इसके अलावा हाल के दिनों में उनका तकरीबन देश के सभी राज्यों में दो- दो दौरे और रैलियां करने की योजना है इसके अलावा उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा से भी लगातार विभिन्न राज्यों का दौरा करने को कह रखा है ,जिसके तहत वे बंगाल और गुजरात से लेकर देश के अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं।दूसरी तरफ इंडिया अलायंस में अब तक किसी भी राज्य में सीटों के बंटवारे पर फैसला ही नहीं हो सका है। यहां तक की अब तो इस गठबंधन की सूत्रधार रही जेडीयू का भी धैर्य भी जवाब देने लगा है और उसने बीजेपी की आड़ लेकर कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस को इंडिया अलायंस की चिंता नहीं
जनता दल यूनाइटेड के सीनियर नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष गठबंधन इंडिया अलायंस की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसे इस एलायंस की चिंता ही नहीं उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी की तैयारी चिंतित करती है।केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू इंडिया एयरलाइंस का संस्थापक सदस्य है। ऐसे में इंडिया अलायंस का संगठनात्मक ढांचा तय न होने ,उम्मीदवारों पर फैसला ना हो पाने और संयुक्त रैलियों पर भी कोई प्लान न बनने से हम चिंतित हैं।हम चाहते हैं कि अब इन सब मसलों पर जल्दी से जल्दी कुछ फैसला हो जाए।
जेडीयू को अब संयोजक पद की फिक्र नहीं ,कांग्रेस की मांग गलत
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस जहां सबसे बड़ी पार्टी है,वहां सब सही है।वहां उनका अधिकार है और वे वहां ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ भी सकते हैं।लेकिन जहां क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक ताकत ज्यादा है,वैसे राज्यों में कांग्रेस का ज्यादा सीट मांगना गलत और अव्यवहारिक है। जेडीयू नेता ने कहा कि हमारे लिए इंडिया गठबंधन में संयोजक का पद अब कोई विशेष मायने नहीं रखता है ।नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के निर्माता है और यह संयोजक के पद से भी बड़ा पद है।
कांग्रेस को अपनी चिंता लेकिन हमें इंडिया अलायंस की चिंता
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस को नसीहत भी दी है कि कांग्रेस को बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग नहीं करनी चाहिए। ऐसे बयान बीजेपी के हाथों में खेलने जैसे हैं, यही नहीं कांग्रेस की ओर से सीट बंटवारे को लेकर कमेटी बनाने पर भी केसी त्यागी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने तरीके से संगठन को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस को सिर्फ अपनी पार्टी की चिंता है, लेकिन हमें तो इंडिया अलायंस की चिंता है।

