बीजेपी द्वारा पीएम मोदी के नाम पर लोक सभा का चुनाव 2024 लड़ने का मन बना लेने के बाद जब बीजेपी ने विभिन्न लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों की सूची निकाली तो उसमें से बहुत से पुराने चेहरे गायब थे और उनकी जगह पर नए चेहरे के नाम थे।इससे आहत पुराने नेताओं में से कुछ ने तो दूसरी पार्टी ही ज्वॉइन कर लिया और कुछ ने , वेट एंड वॉच की नीति अपना लिया। चुपचाप घर में बैठ गए, न नए उम्मीदवार से संबंध साधा और न ही चुनाव प्रचार में साथ दिया।लिहाजा इन नेताओं का मन ज्यादा न बढ़ जाए और वे कालांतर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए खतरा न उत्पन्न करे इसके लिए पार्टी संगठन ने उन्हें शो काउज कर दिया।झारखंड के हजारीबाग के सांसद जयंत सिंह को भी ऐसा ही एक शो काउज भेजा गया था ,जिसका उन्होंने गुरुवार जबाव दे दिया।
जयंत सिंह ने सौंपा शो काउज का जवाब
हजारीबाग के सांसद और बीजेपी नेता जयंत सिन्हा ने बीजेपी के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू को शो काउज का जवाब दे दिया है।उन्होंने पत्र के माध्यम से दिये गये जवाब में कहा है कि वह वह व्यक्तिगत कारणों से विदेश में थे।इस कारण मैंने पोस्टल वैलेट की मदद से अपना वोट दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने क्यों नहीं पार्टी की चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लिया।आदित्य साहू को सौंपे गये पत्र में उन्होंने लिखा कि आप निश्चित रूप से इसके लिए मुझसे संपर्क कर सकते थे।
आदित्य साहू ने जारी किया था शो काउज नोटिस
दरअसल दो दिन पहले झारखंड से राज्यसभा सांसद सह पार्टी के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने जयंत
सिन्हा को शो-काउज नोटिस जारी किया था,जिसमें उन्होंने कहा था कि जब से मनीष जयसवाल को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया, तब से आप संगठन के कार्यों या चुनाव प्रचार में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। यहां तक कि आपने वोट तक नहीं डाला। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए उन्हें दो दिन के अंदर में जवाब देने को कहा गया था।

