Vice president Jagdeep Dhankar के अपमान से नाराज है जाट समाज, जाट लोगों ने Rahul Gandhi के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

0
169

विकास कुमार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने पर जाट समाज बुरी तरह से नाराज हो गया है। दरअसल कल्याण बनर्जी की मिमिक्री की वीडियोग्राफी और कांग्रेस की चुप्पी से धनखड़ आहत हैं,इसलिए धनखड़ ने गुस्से में जाति के अपमान करने वाला दांव भी खेल दिया था। अब उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के वंदना चौक पर जाट समाज के लोगों ने धनखड़ के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। जाट बिरादरी के लोगों ने इस मामले पर बीजेपी का समर्थन किया है,साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी खुलकर अपने गुस्से का इजहार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष की नैया अब डूबने वाली है।

जाट नेताओं का कहना है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान से पूरा किसान समाज आहत है। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी की मिमिक्री का वीडियो बनाना राहुल गांधी को भारी पड़ सकता है। क्योंकि जाट बिरादरी अगर पलटी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में विपक्षी इंडिया गठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here