जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी फैयाज़ खान को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने किया ढेर

0
91

न्यूज़ डेस्क
भारत के दुश्मन रहे जैश -ए -मोहम्मद के आतंकी फैयाज खान मारा गया है। हालांकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान में कई आतंकी काम करता रहा है लेकिन फैयाज खान उन आतंकियों में शामिल था जो कई बार भारत में आतंक फैलाने की कोशिश की थी। अज्ञात अहमालवारों ने फैयाज खान को मार गिराया है।

हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी फैयाज़ खान को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। फैयाज़, जो अहले सुन्नत वल जमात का लीडर भी था, कराची के मेहरान टाउन इलाके के कोरंगी में मारा गया। फैयाज़ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तान ने फैयाज़ की मौत का इल्जाम भारत पर लगाया है। पाकिस्तान ने कहा है कि फैयाज़ को मारने में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है।

इससे पहले भी पाकिस्तान में अब तक जितने आतंक अज्ञात हमलावरों का शिकार बने हैं, उनकी मौत के लिए भी पाकिस्तान ने भारत को ही ज़िम्मेदार ठहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here