Homeदेशसंविधान,लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना...

संविधान,लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी-खड़गे 

Published on


न्यूज़ डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मिलकरजन खड़गे ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस की सत्ता जरुरी है। छत्तीसगढ़ के लोगों को इसके बारे में सोंचने की जरूरत है। खड़गे सुकमा में एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगो से कहा कि अपने हित में काम करने के लिए ही कांग्रेस को फिर सत्ता नही सौंपे बल्कि संविधान,लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए भी उसे अपना समर्थन दे।
                  खड़गे ने छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल सुकमा एवं महासमुन्द में अलग अलग बड़ी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी जी,नेहरू जी ने आजादी दिलाई,और बाबा साहब अम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया कि सभी को बराबरी का हक मिला।आजादी के समय देश में स्कूल कालेज अस्पताल कुछ नही था,कांग्रेस ने सत्ता में रहते सब कुछ उपलब्ध करवाया। भाजपा ने इस देश के लिए क्या किया।आजादी की लड़ाई में उनका क्या योगदान है। लेकिन ऐसा शो किया जाता हैं कि जैसे आजादी 2014 में मोदी के आने के बाद मिली हो।
                     खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ किया है इसलिए लोगो से वोट मांग रहे है। मोदी ने सत्ता में आने के बाद क्या किया। कांग्रेस के बनाए सरकारी उपक्रम बेचे और आदिवासियों को जल जंगल जमीन से वंचित करने उसे छीनने का काम किया। इनकी गलत नीतियों से अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब हो रहा है। महज 94 लोगो के पास देश की 50 प्रतिशत सम्पत्ति हैं जबकि गरीबों के पास महज तीन प्रतिशत। उन्होने कहा कि मोदी अपनी सरकार का काम नही गिनाते बल्कि गांधी परिवार और कांग्रेस को कोसते है। जबकि गांधी परिवार से 40 वर्षों में न तो कोई मंत्री, मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री बना।
                    खड़गे ने कहा कि वह गरीब परिवार से यहां पहुंचे है उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब किसान परिवार से है लेकिन हम इसके नाम पर वोट नही मांगते,अपना काम लोगो से बताते है और उनसे समर्थन मांगते है लेकिन लोगो की सहानुभूति पाने के लिए मोदी हवा हवाई बाते करते है कि गरीब के बेटे को उस पद पर लोग देख नही पा रहे है। फिर कहते हैं कि गाली दी जा रही है। भला उन्हे कोई क्यों गाली देगा। इन जैसी बातों की बजाय उन्हे बताना चाहिए देश के हित में उनकी सरकार ने क्या किया,महिलाओं ,बच्चों ,किसानों मजदूरो के लिए क्या किया।
                 उन्होने कहा कि मोदी लगातार झूठ बोलते है,चुनावों में झूठे वादे करते है। उन्होने भीड़ से मोदी के विभिन्न चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए लोगो से पूछा कि क्या उन्हे उसका लाभ मिला। उन्होने कहा कि मोदी साढ़े 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री है,क्या गुजरात से गरीबी खत्म हो गई। उन्होने लोगो से कहा कि जाकर देखिए हकीकत क्या है। झूठ बोलना उनकी फितरत में है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...