Homeदेशराज्यसभा अध्यक्ष का मजाक उड़ाना पड़ सकता है महंगा,मामला थाने में दर्ज,सदन...

राज्यसभा अध्यक्ष का मजाक उड़ाना पड़ सकता है महंगा,मामला थाने में दर्ज,सदन में चर्चा

Published on

बीरेंद्र कुमार

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाना तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को मंहगा पड़ सकता है। एक वकील ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों की मौजूदगी में संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य सभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी।गौरतलब है कि यह मामला दक्षिण जिला पुलिस के अंतर्गत नहीं आता है, इसलिए इस शिकायत को नई दिल्ली जिला पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

लोकसभा में उठा मामला

विरोध प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने और राहुल गांधी के द्वारा उसे मिमिक्री के वीडियो बनाए जाने को मामले को लेकर लोकसभा में भी इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिली। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस घटना की निंदा करते हुए विपक्ष से इस मुद्दे पर माफी मांगने को कहा है।

राज्यसभा राज्यसभा में भी उठा मामला

राज्यसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कि टीएमसी सांसद द्वारा मजाक उड़ाए जाने और राहुल गांधी के द्वारा इस घटना का वीडियो बनाए जाने की घटना पर उच्च सदन में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।राज्य सभा अध्यक्ष इस मामले से काफी आहत दिखे और उन्होंने इसे लेकर उच्च सदन में अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।उन्होंने सदन में मौजूद कांग्रेस नेता राजसभा सांसद पी चिदंबरम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जरा सोचिए मेरे दिल दिमाग पर इस समय क्या गुजर रही होगी! जब आपकी एक वरिष्ठ नेता उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे, जबकि मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था। धनखड़ ने कहा कि यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्रा नहीं है। यह राज्यसभा के सभापति के पद का निरादर है, और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो।

धनखड़ ने कहा कि आज हमें सबसे गिरा हुआ स्तर देखनेका मौका मिला। उन्होंने सदन में मौजूद कांग्रेस सांसद चिदंबरम से पूछा कि संसद का एक वरिष्ठ सदस्य दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है, किस लिए? आपको बताता हूं, मुझे बहुत कष्ट हुआ है।इस तरह की घटनाओं को गंभीर मसला बताते हुए सभापति ने आगे कहा की इंस्टाग्राम पर आपकी कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो डाला था, जिसे बाद में हटा दिया गया।यह शर्मनाक है एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरे पद का अपमान करने और राज्य सभा के सभापति के रूप में मेरे पद का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के सोशल मीडिया के हैंडल का इस्तेमाल किया।

 

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...