Homeदेशदिल्ली पुलिस ने राहुल गाँधी को जारी किया नोटिस ,पूछे कई सवाल...

दिल्ली पुलिस ने राहुल गाँधी को जारी किया नोटिस ,पूछे कई सवाल !

Published on




न्यूज़ डेस्क 

देश में गजब की राजनीति चल रही है। राहुल गाँधी लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और अडानी प्रकरण की जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर मौन है।  लेकिन अब पुलिस ने राहुल गाँधी गाँधी को ही नोटिस जारी कर कई सवाल पूछ रही है। मामला भी अजब अजब है। दिल्ली पुलिस का यह नोटिस उन पीड़ितों के बारे में जानकारी देने के लिए जारी किया गया है जिनका जिक्र राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा  दौरान किया था। अब नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि सरकार घबरा गई है।        
 दरअसल ,राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहा था कि एक पीड़िता उनसे यौन उत्पीड़न के मामले में सुरक्षा की उम्मीद लिए मिली थीं। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान महिला उत्पीड़न को लेकर कई और भी बयान दिए थे।अब इन बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब कुछ सवालों की शक्ल में राहुल गांधी को एक नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। कांग्रेस सांसद ने जम्मू कश्मीर में एक बयान देते हुए कहा था “मेरी मुलाक़ात एक बलात्कार पीड़िता से हुई थी, उस वक्त मैंने लड़की से पूछा था कि क्या हमें पुलिस को फोन करना चाहिए तो उसने फोन करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इससे उसको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा”अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से जवाब तलब किया है कि वह इन पीड़ित महिलाओं की जानकारी साझा करें, हालांकि इस मामले में अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
              कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के इस नोटिस को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है। राहुल गांधी के आवास के निकट पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली तस्वीरें साझा करते हुए कांग्रेस ने दावा किया, ‘तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।’
          मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया, ‘अडाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते पर राहुल गांधी के सवालों से बौखलाई सरकार पुलिस के पीछे छिप रही है। ‘

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...