आरडीएसएस योजना के तहत अलग-अलग राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि इस दौरान लोग बिजली मीटर को रिचार्ज कराने के बावजूद बैलेंस अपडेट न होने की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई पोस्ट्स देखे जा सकते हैं, जहां लोगों का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को रिचार्ज कराने के बाद खाते से पैसे कट जाने के बावजूद मीटर का बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है।
अगर आप भी प्रीपेड बिजली मीटर इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे रिचार्ज कराने के बाद बैलेंस अपडेट ना होने की समस्या को लेकर परेशान हैं, तो इसकी शिकायत आप अपने फोन से ही कर सकते हैं। इसके लिए ऐप, फोन नंबर, ईमेल और सोशल मीडिया जैसे तमाम जरिए हैं, जहां बैलेंस अपडेट न होने की शिकायत को पहुंचाने के बाद मिनटों में आपका अकाउंट अपडेट कर दिया जाता है।
अगर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का बैलेंस रिचार्ज के बाद भी अपडेट न हो, तो सबसे पहले 1912 नंबर पर कॉल करें। गौर करने वाली बात है कि यह पूरे भारत में बिजली शिकायतों के लिए एक कॉमन नंबर है। इस नंबर पर कॉल करके आप अपनी कस्टमर आईडी और रिचार्ज से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
इसके बाद आपके अकाउंट को कस्टमर केयर अधिकारी अपडेट कर देते हैं या शिकायत दर्ज कर लेते हैं। इस नंबर पर आप उस फोन नंबर से कॉल करें, जो कि बिजली विभाग के साथ रजिस्टर्ड है। इससे आपको अपनी शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी।
अलग-अलग राज्यों ने भुगतान और रिचार्ज से संबंधित शिकायतों को सुलझाने के लिए अलग-अलग नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके भी आप रिचार्ज और बैलेंस अपडेट न होने की समस्या को सुलझा सकते हैं। इसके लिए आप अपने राज्य के अनुसार दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और उन्हें अपने रिचार्ज से जुड़ी समस्या के बारे में बताकर अकाउंट अपडेट करवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश (UPPCL) — 1800-202-240 (BillDesk) / 1800-202-1810 (PayU)
बिहार (NBPDCL/SBPDCL) — 1800-345-6198 (स्मार्ट मीटर स्पेशल डेस्क)
मध्य प्रदेश (MPWZ/MPCZ) — 1800-233-1266 / 1912
राजस्थान (Jaipur/Jodhpur) — 1800-180-6507 / 1800-180-6045
दिल्ली (Tata Power-DDL) — 1800-208-9124 / 19124
महाराष्ट्र (MSEDCL) — 022-26478246 (पेमेंट गेटवे हेल्पडेस्क) / 1800-233-3435
असम (APDCL) — 8876100100 (प्रीपेड सपोर्ट) / 0361-2313200
हरियाणा (DHBVN/UHBVN) — 1800-180-4334 / 1800-180-1550
कॉल के अलावा आप ऐप के जरिए भी रिचार्ज से जुड़ी अपनी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप राज्य के अनुसार इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश – UPPCL Smart Consumer ऐप
बिहार – Bihar Bijli Smart Meter ऐप
मध्य प्रदेश – Smart Bijlee ऐप
राजस्थान – Bijli Mitra ऐप
दिल्ली – TPDDL Connect ऐप
महाराष्ट्र – Mahavitaran (MSEDCL) ऐप
असम – myBijli ऐप
छत्तीसगढ़ – More Bijlee ऐप
हरियाणा – DHBVN / UHBVN Consumer ऐप
इन ऐप्स पर आपको शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन मिल जाएगा। जिसके जरिए आप रिचार्ज और बैलेंस अपडेट न होने की समस्या को विभाग तक पहुंचाकर अपना अकाउंट अपडेट कर सकते हैं।
अलग-अलग फोन नंबर की तरह ही आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत बिजली विभाग तक पहुंचा सकते हैं। राज्यों के अनुसार ईमेल पते इस तरह हैं।
उत्तर प्रदेश (UPPCL): – payment.uppcl@billdesk.com (BillDesk)/ uppcl.support@payu.in (PayU)
बिहार (NBPDCL): billing.nbpdcl@gmail.com / revenue.nb@gmail.com
बिहार (SBPDCL): itcell.sbpdcl@gmail.com
दिल्ली (Tata Power-DDL): customercare@tatapower-ddl.com
महाराष्ट्र (MSEDCL): helpdesk_pg@mahadiscom.in
मध्य प्रदेश (MPWZ): customercare@mpwz.co.in
हरियाणा (UHBVN): 1912@uhbvn.org.in
हरियाणा (DHBVN): 1912@dhbvn.org.in
असम (APDCL): support@apdcl.org
राजस्थान (Jaipur Discom): helpdesk@jvvnl.org
ध्यान रहे कि ईमेल में आप अपना अकाउंट आईडी और रिचार्ज से जुड़ी डिटेल्स जैसे कि राशि और रिचार्ज कराने का समय जरूर बताएं। इसके अलावा रिचार्ज के बाद मिलने वाली रसीद को ईमेल में अटैचमेंट के तौर पर भी भेजें।

