Homeदेशक्या कांग्रेस की 'गारंटी' बीजेपी को आकर्षित कर रही है ?

क्या कांग्रेस की ‘गारंटी’ बीजेपी को आकर्षित कर रही है ?

Published on


न्यूज़ डेस्क

बीजेपी इन दिनों खूब गारंटी दे रही है। गारंटी शब्द बीजेपी को खूब भा रही है। पहले इस गारंटी शब्द से बीजेपी और उसके नेताओं को चिढ़ होती थी लेकिन अब यह शब्द बीजेपी वालों को आकर्षित कर रहा है।
कांग्रेस ने सबसे पहले कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में इसका इस्तेमाल किया था। उसने पांच गारंटी की घोषणा की थी और बड़े अंतर से चुनाव जीती थी। उसके बाद वह पांच राज्यों के चुनाव में गारंटी शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं। कहीं सात गारंटी तो कहीं छह गारंटी की घोषणा हो रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री और प्रदेश के नेता इस शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस की गारंटी का मजाक उड़ाते थे। पहले तो इसी गारंटी को मुफ्त की रेवड़ी कहा जाता था। लेकिन अब मुफ्त की रेवड़ी का जुमला नहीं बोला जाता है। अब भाजपा ने भी गारंटी शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से जो घोषणा पत्र जारी किया उसमें उसने राज्य की जनता को कोई गारंटी दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राज्य में हो रहे चुनाव में गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से दी गई है। इसमें मोदी की गारंटी कहा गया है। यानी भाजपा जीती तो गारंटियों को मोदी पूरा करेंगे। इसमें मुफ्त में कई चीजें लोगों को देने की घोषणा की गई है। सोचें, जिन चीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी खुद मुफ्त की रेवड़ी का जुमला बोलते थे वहीं चीजें देने की गारंटी वे खुद कर रहे हैं! उनकी पार्टी विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए हर साल देगी तो रसोई गैस का सिलेंडर पांच सौ रुपए में देगी। इस तरह की कई योजनाएं मोदी की गारंटी में शामिल हैं।
कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया है और कहा है कि अगर भाजपा चाहती है कि लोग उसकी गारंटी पर यकीन करे तो अभी जिन 10 राज्यों में उसकी सरकार है वहां इन योजनाओं को तत्काल लागू करे। कांग्रेस ने कहा है कि अपने शासन वाले हर राज्य में भाजपा पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देना शुरू करे तभी उसकी गारंटी का कोई मतलब रह जाएगा।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...