Homeदुनियाईरान -इजरायल तनाव : अमेरिका ने कहा कि ईरान के साथ यद्ध में उलझने...

ईरान -इजरायल तनाव : अमेरिका ने कहा कि ईरान के साथ यद्ध में उलझने का कोई इरादा नहीं

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दुनिया के भीतर कई जगह तनाव का वातावरण तैयार है। एक तरफ जहाँ रूस और उक्रैन के बीच युद्ध आज भी जारी है वही इजराइल और हमास के बीच भी युद्ध जारी है और हर रोज दर्जनों लोगो की जाने जा रही है। इसी बीच ईरान और इस्राल के बीच भी युद्ध की स्थिति बनी हुई है। हमले भी हुए हैं।    

इसी बीच ईरान से युद्ध के मुद्दे पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता का बड़ा बयान आया है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है। 

 ईरान द्वारा इजरायल पर हमला करने के एक दिन बाद सीएनएन के स्टेट ऑफ द यूनियन समाचार कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कई बार कहा है, हम क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहते हैं। हम ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार रात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर बताया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ इजरायल के किसी भी जवाबी कार्रवाई में न तो हिस्सा लेगा और न ही उसका समर्थन करेगा।        

दो हफ्ते पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल पर एक साथ ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this