Homeदेशयूपी में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव ,सीएम योगी ने कहा...

यूपी में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव ,सीएम योगी ने कहा बदल जाएगी सूबे की तस्वीर 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित global investers samit में बड़े पैमाने पर सूबे में  निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।  ये प्रस्ताव 33 लाख 50 हजार करोड़ के हैं। कहा जा रहा है कि ये प्रस्ताव अगर जमीन पर उतर गए तो यूपी की दशा बदल सकती है। माना जा रहा है कि इस निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ,पूर्वी यूपी से पलायन का दर्द कम होगा और फिर राज्य की हालत सुधरेगी। 

        शिखर पर जाएगी अर्थव्यवस्था,पूर्वांचल और बुंदेलखंड का होगा विकास
  
       आज मुख्यमंत्री  योगी ने हाल में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट  को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को शिखर पर ले जाने में सहायक बताया। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को अब अपने सम्बंधित विभागों को मिले औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करने की जरूरत है ताकि अगले छह महीने में निवेश प्रस्तावों को धरातल में उतारते हुये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा सके।  योगी  ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश वाली यह इन्वेस्टर्स समिट ने देश में एक रिकॉर्ड बनाया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल जैसे विकास में पिछड़े क्षेत्रों में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश आया है। समिट की यह सफलता उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाली होगी।
              योगी  ने कहा कि विधानमंडल के बजट सत्र से पहले सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलो में जायें और जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यमियों, व्यापारी वर्ग, युवाओं से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आर्थिक उत्थान के बारे में बतायें। लोगोंको बताया जाए कि यह समिट किस प्रकार उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने वाला है। युवाओं के लिए सृजित हो रहे नौकरी-रोजगार के मौके के बारे में उन्हें जानकारी दें।

       निवेश प्रस्ताव की समीक्षा कर जमीन पर उतारने का समय 

                उन्होने कहा कि सभी मंत्री अपने सम्बंधित विभागों को प्राप्त औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की तत्काल समीक्षा करें। हमें अगले छह माह की अवधि में एक बड़ी संख्या में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करना है। औद्योगिक विकास विभाग, इन्वेस्ट यूपी से आवश्यकतानुसार सहयोग लें। उन्होने कहा कि जीआईएस-23 और जी-20 के सफल आयोजन में मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही। एक बेहतर टीमवर्क के साथ सभी ने काम किया। स्थानीय जनता ने सकारात्मक भाव के साथ सहयोग किया। यह दोनों कार्यक्रम अनुशासन और सुशासन के प्रतिबिंब बने हैं। इन सफल आयोजनों ने पूरी दुनिया में एक नए उत्तर प्रदेश को पहचान दी है। इसके लिए पूरा प्रदेश बधाई का पात्र है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...