Homeदेशकल श्रीनगर में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ,पीएम मोदी भी होंगे...

कल श्रीनगर में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ,पीएम मोदी भी होंगे शामिल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।कॉलेजों, सार्वजनिक पार्कों, स्थानीय स्टेडियमों और दूसरे खुले स्थानों पर पिछले पांच दिन से उत्साही लोग योगाभ्यास में जुटे हैं। उन्हें 21 जून को प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में पीएम मोदी के साथ योग करना है।

मुख्य कार्यक्रम के संभावित प्रतिभागियों में कॉलेजों तथा स्कूलों के शिक्षक, लोक सेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समाज की विभिन्न धाराओं तथा घाटी के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रशासित प्रदेश के शीर्ष अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

यहां लोग तड़के चार बजे से सुबह आठ बजे तक योगाभ्यास कर रहे हैं। सुबह की ताजी हवा में प्रतिभागियों के लिए योग करना आसान हो रहा है।

एसकेआईसीसी के लॉन में शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ सात हजार से अधिक लोगों के योग में शामिल होने की उम्मीद है।इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ रखी गई है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के बेहतर भविष्य के लिए शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य के महत्व को रेखांकित करना है।

एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए प्रशासन ने परिवहन की सुविधा प्रदान की है। दूरस्थ इलाकों से आने वालों के रात में श्रीनगर में ठहरने का भी प्रबंध किया गया है।

तैयारियों से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एसकेआईसीसी में कल के मेगा योग कार्यक्रम में घाटी के हर जिले का प्रतिनिधित्व होगा। हम यह सुनिश्चित करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिभागियों को कोई परेशानी न हो।”

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this