Homeदेशरोचक है अयोध्या में राम नाम की धूम ,महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन...

रोचक है अयोध्या में राम नाम की धूम ,महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन और राहुल की यात्रा की कहानी 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
अयोध्या में राम नाम की धूम मची हुई है। अयोध्या राम मई है। आज वहाँ प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। देश दुनिया के हजारों राम भक्त वहां पहुंचे हुए हैं। बीजेपी ,संघ और विहिप के लिए यह बड़ा आयोजन है। धर्म को राजनीति से जोड़कर बीजेपी आगे की राजनीति को साध रही है। देश के महात्मा ,मुनि ,तपस्वी और शंकराचार्य निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार की अपनी जिद है। सरकार और पार्टी को लग रहा है कि कही देर न हो जाए और देर हुआ तो खेल ख़राब होगा। ऐसे में खेल को खराब कौन चाहेगा। देश में दिवाली मनाई जा रही है। दोहरी दिवाली।  

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण होगा, जिसके पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों के देखने की उम्मीद है। इसे देखते हुए भाजपा शासित राज्यों के साथ साथ विपक्षी शासन वाले अनेक राज्यों में आधे दिन या पूरे दिन के अवकाश की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों में भी आधे दिन की छुट्टी होगी और शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होगा। इस अवसर पर देश भर में शहरों, कस्बों और गांवों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। दुनिया के अनेक देशों में प्रवासी भारतीयों ने विशेष उत्सव मनाने की तैयारी की है। वाशिंगटन से लेकर ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 22 जनवरी को कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।  

 उधर ,मराठा आरक्षण की मांग लेकर मनोज जरांगे पाटिल हजारों आंदोलनकारियों के साथ मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार आंदोलनकारियों ने निर्णायक लड़ाई की घोषणा की है। शनिवार को मनोज जरांगे ने जालना से मुंबई तक विरोध मार्च शुरू किया था। शनिवार को शुरू हुआ उनका मार्च रविवार, 21 जनवरी को सुबह बीड पहुंचा। भाजपा के दिग्गज ओबीसी नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के क्षेत्र बीड में पहुंचने पर जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें 50 किलो का फूलों का हार भी पहनाया गया।

 बीड पहुंच कर मनोज जरांगे पाटिल ने कहा- जब तक आरक्षण का गुलाल मराठों के सर पर नहीं पड़ेगा तब तक हम मुंबई से नही लौटेंगे। मुझसे कहा जा रहा है कि मुंबई मत आइए। जो ऐसा कह रहे हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप नसीब वाले हो, आप पर गुलाल डालने के लिए मराठा मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर सरकार के लोग हमसे बात करने के लिए आ रहे है तो हमारा दरवाजा बंद नहीं है। लेकिन हम पीछे नही हटेंगे। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी 26 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे।

 इस बीच मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक की है। हालांकि, बैठक में क्या बातें हुई हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 25 अक्टूबर 2023 को मनोज जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने मराठा समुदाय को ओबीसी का दर्जा देकर आरक्षण देने की मांग रखी है। उस समय नौ दिनों में आंदोलन से जुड़े 29 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी।

उधर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। घटना के बाद राहुल गांधी ने बताया- आज बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। उन्होंने आगे कहा- हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से। दूसरी ओर भाजपा ने हमले की घटना से इनकार नहीं किया है लेकिन कहा है कि कांग्रेस राज में मारे गए लोगों के परिजन विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर 48 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगाया है। इससे पहले शुक्रवार को असम में ही कांग्रेस के काफिले पर हमला होने की खबर आई थी, जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा हमला किया था। रविवार को हमले के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था। तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर पानी फेंका और स्टीकर फाड़ा।

Latest articles

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

More like this

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...