पीएम मोदी पर मंत्रियों की टिप्पणी से मालदीव पर आर्थिक संकट,पर्यटन पर पड़ेगा असर

0
130

बीरेंद्र कुमार झा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के मंत्रियों द्वारा पर बिना सोचे समझे आपत्तिजनक टिप्पणी का असर अब मालदीप के आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। खबर है कि इस घटना से हाथ होकर अब कई एयरलाइंस ने मालदीव की फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया। इस बीच यह खबर भी आ रही है की मालदीप की मुइज्जु सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।गौरतलब है कि मालदीव के मंत्रियों के बयान us समय आया,जबकि मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू चीन के दौरे पर जानेवाले हैं

इजी माय ट्रिप ने रद्द की मालदीव की उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद इस प्रकार की खबर है की इजी माय ट्रिप ने मालदीव्स यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।इसके बुकिंग सर्विस ने मालदीप की उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी के सीईओ निशांत पिटी ने लिखा कि हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजी माय ट्रिप ने मालदीव जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है।गौरतलब है कि इस मामला के तुल पकड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीप ट्रेंड हो रहा है।

भारतीयों के मालदीव बॉयकॉट से पर्यटन व्यवसाय चौपट होकर डालेगा बड़ा आर्थिक असर

पर्यटन व्यवसाय को मालदीव का आर्थिक रीढ़ माना जाता है। यहां का पर्यटन स्थल भारतीय पर्यटकों से अक्सर गुलजार रहता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 तक मालदीव में आने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा थे।मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 13 दिसंबर तक कुल 17, 57,939 पर्यटक मालदीव पहुंचे थे जो कि 2022 में दर्ज 15 लाख की तुलना में 12.6% अधिक है।विमानन डाटा ने यह भी संकेत दिया है की मालदीप कुछ वर्षों से पर्यटन स्थल के रूप में भारतीयों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ था और इस ट्रेंड के अभी और लंबा चलने की उम्मीद थी। लेकिन मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारतीय पर्यटकों के वहां जाने से मुंह मोड़ने की स्थिति में मालदीव का पर्यटन उद्योग का कमर ही टूट जाएगा, जिसका बड़ा असर उसकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

मालदीव के सियासी गलियारे में अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने समा रहा डर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा किए गए आपत्तिजनक घटना के बाद से भारतीयों द्वारा बॉयकॉट मालदीव अभियान के जारी रहने की स्थिति में मालदीप के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बुरे असर को लेकर वहां के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।पूर्व मंत्र अहमद महलूफ ने कहा कि जारी अभियान से मालदीव की अर्थव्यवस्था पर खासा असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे होने वाले नुकसान से उबरना भी काफी मुश्किल हो जाएगा ।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के प्रधान मंत्री पर संवेदनशील टिप्पणी करने के मामले के बढ़ाने को लेकर मैं काफी चिंतित हूं ।भारतीयों का मालदीप को बॉयकॉट करने से हमारी अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा। ऐसे में इस अभियान से उबारना हमारे लिए काफी मुश्किल होगा। मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है और आगे भी रहेगा। हम भारत और भारतीयों से प्यार करते हैं। मालदीव में उनका हमेशा स्वागत है।कुछ मालदीववासियों की तरफ से भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर मालदीप का आम नागरिक होने के नाते मैं माफी मांगता हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here