Homeदेशसांस लेंगे और बॉडी में पहुंच जाएगी इंसुलिन, मरीज अब नहीं झेलेंगे...

सांस लेंगे और बॉडी में पहुंच जाएगी इंसुलिन, मरीज अब नहीं झेलेंगे सुई की चुभन

Published on

भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं, जिनमें करीब 10 लाख लोग टाइप 1 डायबिटीज से बीमार हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के साथ साथ टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के ट्रीटमेंट में भी इंसुलिन की जरूरत होती है।डायबिटीज भारत में सबसे तेजी से फैलती बीमारी है, जो देश के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इंसुलिन की सख्त जरूरत होती है। इंसुलिन का इस्तेमाल डायबिटीज मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। हम सभी को पता है कि इंसुलिन मरीजों को इंजेक्शन की मदद से शरीर में इंजेक्ट की जाती है, जो डायबिटीज मरीजों के शुगर लेवल को कंट्रोल या संतुलित करती है। इसी इंजेक्ट करने वाली प्रक्रिया में बदलाव करते हुए Cipla नाम की विख्यात दवा कंपनी ने इन्हेल्ड इंसुलिन को मार्केट में लाने की घोषणा की है, जिससे अब इंसुलिन को मरीज के शरीर में सांस के जरिए पहुंचाया जा सकता है।

Cipla नाम की मशहूर दवा कंपनी ने भारत में डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अहम कदम उठाया है, जिसमें डायबिटीज के इलाज के लिए दी जाने वाली इंसुलिन, जो मरीज के शरीर में इंजेक्शन के माध्यम से दी जाती थी, उस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए ‘अफ्रेजा’ (Afrezza) नाम की रैपिड एक्टिंग इन्हेल्ड इंसुलिन पाउडर को भारतीय मार्केट में उतारने की घोषणा कर दी है, जिससे उन मरीजों को राहत मिलेगी, जो इंजेक्शन या सुई से परहेज करते हैं या डरते हैं।अब डायबिटीज से पीड़ित लोग मात्र इंसुलिन पाउडर को इन्हेल कर सांसों के जरिए अपने शरीर में पहुंचा सकते हैं।

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें रैपिड एक्टिंग इन्हेल्ड इंसुलिन पाउडर की मंजूरी पिछले साल सरकारी दवा संस्था Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) से मिल गई है, जिससे वह जल्द से जल्द इस नए प्रकार की इंसुलिन को भारत के बाजार में उतार सकते हैं और इसका प्रचार भी कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह इंसुलिन डायबिटीज के मरीजों पर तेजी से असर दिखाती है।

Afrezza नाम की रैपिड एक्टिंग इन्हेल्ड इंसुलिन पाउडर एक खास सिंगल उपयोग कार्ट्रिज से एक छोटे इन्हेलर के माध्यम से इस्तेमाल की जा सकती है, जिसे डॉक्टर ने जो आपको इंसुलिन की क्वांटिटी बताई है, उसी के अनुसार अपनी डोज को इन्हेलर में लगाकर सीधे सांस के जरिए शरीर में दाखिल किया जा सकता है। Cipla के ग्लोबल चीफ डायरेक्टर के अनुसार, इस नई इंसुलिन के जरिए लोगों को रोजाना इंजेक्शन की दर्द भरी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...