जानिए पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा को लेकर क्यों उत्साहित हैं अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत !

0
97


न्यूज़ डेस्क 

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा को लेकर अमेरिका का कॉर्पोरेट जगत काफी उत्साहित है। अमेरिकी कॉर्पोरेट को लग रहा है कि पीएम मोदी के साथ कई समझौते  अमेरिका करेगा और उसमे अमेरिका का भारी हित शामिल होगा। यही वजह है कि अमेरिका के उद्योगपति पीएम मोदी की  यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि वहां के लोग सेमीकंडक्टर, रक्षा, साइबर सुरक्षा और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।       
  अमेरिका भारत व्यापार परिषद ने पिछले दिनों सालाना भारत विचार शिखर बैठक का आयोजन किया। यह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले भारतीय और अमेरिकी मुख्य कार्यपालक अधिकारियों  का सबसे बड़ा जमावड़ा था।अमेरिका भारत व्यापार परिषद  के अध्यक्ष अतुल केशप ने इंटरव्यू में कहा, ‘बैठक में माहौल काफी सकारात्मक था। हर कोई इस यात्रा से खुश है। हर कोई सेमीकंडक्टर, रक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, टेलीकॉम, 5जी  और 6जी  जैसी चीजों पर हमारे प्रौद्योगिकी सहयोग को गहराते देखना चाहता है।’
          केशप ने कहा, ‘वे दोनों देशों के बीच सौदे होते देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार जल्द से जल्द 500 अरब डॉलर पर पहुंचे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं और अधिक रक्षा सौदे देखना चाहता हूँ। रक्षा करार काफी महत्वपूर्ण हैं।’ जनरल एटॉमिक ग्लोबल कॉरपोरेशन के सीईओ विवेक लाल ने कहा कि मोदी की यात्रा को लेकर माहौल काफी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक घटना होने जा रही है जब प्रधानमंत्री अगले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी आएंगे। मुझे लगता है कि कारोबारी समुदाय और निश्चित रूप से सरकारी समुदाय यात्रा को लिए बहुत उत्सुकता से देख रहा है।’
      उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आने वाले दशकों के संबंधों को दिशा मिलेगी। सभी क्षेत्र विशेषरूप से यहां मौजूदा कारोबारी समुदाय द्विपक्षीय बैठकों से शानदार नतीजों की उम्मीद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here