Homeटेक्नोलॉजीआतंकियों पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 14 पाकिस्तानी मैसेंजर एप्स,...

आतंकियों पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 14 पाकिस्तानी मैसेंजर एप्स, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल

Published on

न्यूज डेस्क
केंद्र सरकार ने आतंकियों पर लगाम लगाने के​ लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आईबी के इनपुट पर पाकिस्तान से संचालित 14 मैसेंजर एप्स को बैन कर दिया है। देश की सुरक्षा को देखते हुए पहले भी भारत में चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। बताया जा रहा है कि आतंकी इन मोबाइल मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल संदेश फैलाने और पाकिस्तान से संदेश प्राप्त करने के लिए करते थे।

 जानकारी के मुताबिक, इन मोबाइल मैसेंजर एप्प के जरिये जम्मू कश्मीर में आतंकी सीक्रेट मैसेज भेजते थे। सरकार ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नैंडबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल है।

सरकार ने देश सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया है। सरकार के मुताबिक, आईटी मंत्रालय को अलग-अलग सोर्सेस से कई शिकायतें मिली थीं। इसमें एंड्रायड और आईओएस प्‍लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स का डाटा चुराकर भारत से बाहर सर्वर को ट्रांसफर किए जाते थे।

इन एप्लिकेशन का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स के साथ संवाद करने के लिए करते थे। जानकारी के मुताबिक एजेंसियां ओवरग्राउंड वर्कर्स और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नजर रखती हैं। एक बातचीत को ट्रैक करते समय एजेंसियों ने पाया कि मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं और इस पर हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल है।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this