Homeदेशइंडिया गठबंधन को आगे बढ़ाएगी यह 13 लोगों की समन्वय समिति !

इंडिया गठबंधन को आगे बढ़ाएगी यह 13 लोगों की समन्वय समिति !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 इंडिया गठबंधन की बैठक आज भी मुंबई में जारी है। लेकिन सबसे अहम् बात यह है कि इस गठबंधन ने 13 सदस्यों की एक समिति का ऐलान किया है। यह समिति इस गठबंधन को आगे बढ़ाएगी और तमाम विपक्षी दलों को एक सूत्र में बाँध कर रखेगी। इन समिति के पास कई निर्णय लेने के अधिकार भी होंगे।        
  13 लोगों की समन्वय समिति का गठन किया गया है इसमें कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, डीएमके के एमके स्टालिन, शिवसेना से संजय राउत, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, सपा से जावेद खान, जदयू से लल्लन सिंह, जेएमएम के हेमंत सोरेन, डी राजा, एनसी के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को शामिल किया गया है।
                   बैठक में विपक्षी पार्टियों ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव होगा, मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा जल्द शुरू की जाएगी और यह सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द खत्म की जाएगी।           

             बैठक में संकल्प लिया गया कि विपक्षी दल सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां करेंगे।  गठबंधन के नेताओं ने संकल्प लिया कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया, थीम के साथ विभिन्न भाषाओं में अपनी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियानों का समन्वय किया जाएगा।
                बता दें, अभी कन्वेनर पर फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा आज इंडिया गठबंधन का नया लोगो लॉन्च नहीं होगा। इसके अलावा बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।आज बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मुला पर चर्चा होगी। दरअसल, मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल आ सकता है।
                      इसके अलावा विपक्ष की मीटिंग से देशभर में मिलकर चुनाव लड़ने और एक साथ प्रचार करने की बात कही गई है। गठबंधन की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनके कैंपेन की थीम होगी- ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत’। 

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this