आतंकियों की सुरक्षा कर रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, भारतीय सेना ने कर दिया सफाया

0
191

वीरेंद्र कुमार झा

भारतीय सेवा ने आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK ) से जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पार करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। भारतीय सेवा की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दो आतंकवादियों के शव बरामद कर दिए गए हैं। चिनार कॉर्प्स ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी की वजह से तीसरे शव को निकालने के प्रयास में हस्ताक्षेप हुआ ।

तीन आतंवादियों को सेना ने मार गिराया

सेना ने कहा कि उरी सेक्टर में ऑपरेशन जारी है। चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को सतर्क सैनिकों ने घेर लिया।

सेना ने कहा कि दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है और उसके शवों को भी बरामद कर लिया गया है। तीसरा अस्तांकवाद भी मारा गया है,लेकिन नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकी से हो रहे गोलीबारी की वजह से शव को निकालने में बाधा आ रही है।ऑपरेशन जारी है।पुलिस ने कहा है कि मारे गए आतंकवादियों अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा अभी यह भी पता करना कि ये कि ये आतंकी किस समूह से जुड़े थे।

इससे पहले दो आतंकी को सेना जिंदा पकड़ने में हुई थी कामयाब

गौरतलब है कि घुसपैठ की यह नाकाम कोशिश ऐसे समय में हुई है जब बारामूला जिला में लश्कर ए तैयबा की आतंकी मॉड्यूल की दो आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद की भी बरामदगी हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने दोनों की पहचान मीर साहब बारामुला निवासी जैद हसन मल्ला और स्टेडियम बारामुला निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। इस बीच अनंतनाग जिला में पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के साथ एक और मुठभेड़ चौथे दिन में प्रवेश कर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here