Homeदेशशतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफ

शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफ

Published on

शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भारत ने जीता है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश है। उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने पर पुरुष एवं महिला शतरंज टीम की सोमवार को सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा-भारत की ऐतिहासिक जीत, हमारी शतरंज टीम ने 45 वें एफआईडीई शतरंज ओलंपियाड में जीत हासिल की।भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी अभूतपूर्व पुरुष एवं महिला शतरंज टीम को बधाई। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारतीय खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ती है। मेरी कामना है कि यह सफलता शतरंज प्रेमियों की पीढ़ियों को इस खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में संपन्न हुए शतरंज ओलंपियाड के 45 वें संस्करण के 11 वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया, जबकि उनकी महिला समकक्षों ने भी अजर बैजान को इसी अंतर से हराया. शतरंज ओलंपियाड के एक ही संस्करण में केवल चीन और तत्कालीन सोवियत संघ ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल जीते थे।

भारतीय पुरुषों ने इससे पहले टूर्नामेंट में 2014 और 2022 में कांस्य पदक जीते थे, जबकि महिलाओं ने चेन्नई में आयोजित 2022 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this