Homeदुनियानेपाल भारत को देगा टमाटर , टमाटर की कीमतों में आएगी कमी...

नेपाल भारत को देगा टमाटर , टमाटर की कीमतों में आएगी कमी !

Published on

न्यूज़ डेस्क

देश में बढ़ती टमाटर की कीमतों में कमी आ सकती है। भारत सरकार ने अपने पडोसी देश नेपाल से टमाटर पर चर्चा की है और नेपाल भी भारत को टमाटर एक्सपोर्ट करने को तैयार हो गया है। नेपाल ने बार्ट से यही कहा है कि वह भारत को टमाटर देने को तैयार है लेकिन बाजार तक पहुँच बनाने की सुविधार भारत सरकार को ही करनी होगी। नेपाल में टमाटर की कहती बड़े पैमाने पर होती है।
बता दें कि पड़ोसी देश का यह आश्वासन उस समय आया, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में बताया कि भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने के कारण भारत में टमाटर की खुदरा कीमतें लगभग 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और देश पहली बार टमाटर का आयात कर रहा है।
नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने भारतीय न्यूज़ एजेंसी भाषा को बताया कि उनका देश दीर्घकालिक आधार पर भारत को टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाएं देनी होंगी। उन्होंने कहा कि नेपाल ने एक सप्ताह पहले ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन अभी यह बड़ी मात्रा में नहीं है।
उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अभी की जानी बाकी है। कालीमाटी फल और सब्जी बाजार विकास बोर्ड के उप निदेशक विनय श्रेष्ठ ने कहा, ”अगर हमें भारतीय बाजार तक आसान पहुंच दी जाती है, तो नेपाल भारत को भारी मात्रा में टमाटर निर्यात कर सकता है।” उन्होंने बताया कि नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है।

Latest articles

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

More like this