स्टेपल वीजा क्या है ?भारत और चीन के बीच से लेकर क्यों मचा बवाल

0
88

बीरेंद्र कुमार झा

भारत ने चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किए जाने को अस्वीकार्य बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि देश ऐसे कदमों का जवाब देने का अधिकार रखता है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत पहले ही इस मामले पर चीनी पक्ष के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा चुका है। उन्होंने कहा यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हमने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।भारत ऐसे कदमों का समुचित जवाब देने का अधिकार रखता है।

शशि थरूर ने जबाव में तिब्बतियों के लिए भी स्टेपल वीजा देने की वकालत की

कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने चीन को ओर से अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भी यहां आने वाले तिब्बत के हर व्यक्ति के लिए स्टेपल वीजा जारी करना चाहिए ।उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब तक तिब्बत और भारत के बीच विवादित सीमा का समाधान नहीं हो जाता है तब तक तिब्बत वासियों को स्टेपल वीजा ही जारी किया जाएगा ।

क्या है स्टेपल वीजा

विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। किसी दूसरे देश में दाखिल होने से पहले इमीग्रेशन ऑफिस पासपोर्ट पर मुहर लगाता है।यह मुहर इसलिए लगाया जाता है ताकि उस व्यक्ति के आगमन का उद्देश्य का पता चल सके।लेकिन जब नॉर्मल वीजा की जगह स्टेपल वीजा जारी किया जाता है तो इस प्रक्रिया में कुछ बदलाव हो जाता है।इस प्रक्रिया में मुहर पासपोर्ट पर न लगाकर एक अलग कागज पर लगाया जाता है और इसे पासपोर्ट के साथ नत्थी कर दिया जाता है। पेपर के इस प्रकार नत्थी यानि स्टेबल किए जाने के कारण ही इसे स्टेपल वीजा कहा जाता है ।

गौरतलब है कि स्टेपल वीजा जारी हो जाने पर मुहर पासपोर्ट के बजाय अलग से लगे कागज पर लगाया जाता है। इस पेपर पर व्यक्ति के उस देश में यात्रा की डिटेल लिखी होती है। व्यक्ति जब अपना काम खत्म कर वापस लौटता है तो उसके स्टेपल वीजा एंट्री और आउटिंग टिकट को फाड़ दिया जाता है। पासपोर्ट पर अब इस यात्रा का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया जाता है। इसे लेकर भी विरोध की आवाजें उठती हैं। मालूम हो कि नॉर्मल वीजा होने पर ऐसा नहीं होता है।

कौन सा देश जारी करता है स्टेपल वीजा

स्टेपल वीजा कई देशों की ओर से जारी किया जाता है।क्यूबा,ईरान सीरिया और उत्तर कोरिया जैसे देश चीन और वियतनाम के लोगों को पहले स्टेपल वीजा जारी किया करते थे ।हालांकि एक समझौते के बाद इन देशों में चीन और वियतनाम के नागरिकों को स्टेपल वीजा देना बंद कर दिया है। गौरतलब है गौरतलब है किया पहला मौका नहीं है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश के भारतीय खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा दिया है। 2011 में भी चीन ने कराटे टीम के 5 खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किया था।रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग ने 2008-9 में जम्मू और कश्मीर के लोगों को स्टेपल वीजा देना शुरू किया था। एक कश्मीरी व्यक्ति ने दावा किया कि उसे नई दिल्ली में चीनी दूतावास से स्टेपल वीजा जारी हुआ था और 2009 में से यात्रा करने से रोक दिया गया।
था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here