जैव विविधता के बारे में दस्तावेज संपादित करने वाला पहला देश बना भारत 

0
91

न्यूज़ डेस्क 
भारत में जीव-जंतुओं की पहली सूची तैयार की गई है। इस सूची में 1,04,561 नस्ल के जीव जंतुओं की जानकारी दी गई है। इसी के साथ ऐसा काम करने वाला भारत, दुनिया का पहला देश बन गया है।

कोलकाता स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के 109वें स्थापना दिवस पर भारत के जीव जंतुओं की सूची के पोर्टल की शुरुआत की गई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा इसी के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जहां जीव-जंतुओं की प्रजातियों के बारे में पहला व्यापक दस्तावेज तैयार किया गाया। इस तरह से भारत, जैव विविधता के बारे में दस्तावेज संपादित करने वाला वैश्विक रूप से पहला अग्रणी देश बन गया है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जीव जंतुओं की यह सूची शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए मददगार साबित होगी। इस दस्तावेज में जीव-जंतुओं की ज्ञात प्रजातियों की 121 सूचियां तैयार की गईं हैं। इसके अलावा इस सूची में विलुप्तप्राय जीव जंतुओं को भी शामिल किया गया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत, जैव विविधता संरंक्षण के मामले में भारत दुनिया का अग्रणी देश है।
 उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ के रूप में पहला व्यापक कार्यक्रम चलाया। भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार द्वारा चीता जैसी बड़ी बिल्लियों, जैव विविधिता और जीव जंतुओं के संरंक्षण के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि भारत में चीता का पुनर्वास एक सफल कार्यक्रम साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here