Homeदेशक्या विपक्षी एकता से घबरा गए हैं PM Narendra Modi, बोले खरगे-...

क्या विपक्षी एकता से घबरा गए हैं PM Narendra Modi, बोले खरगे- ‘मणिपुर जल रहा है और PM ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं’

Published on

विकास कुमार
जब से कांग्रेस ने इंडिया नाम से विपक्षी दलों का गठबंधन बनाया है। तब से ही बीजेपी आलाकमान परेशान नजर आ रहा है। इंडिया का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर तंज कस रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी सांसदों की बैठक में कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को निशाना बनाया। संसद के मानसून सेशन में पहली बार बीजेपी सांसदों की बैठक के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बयान दिया है।उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा कि इंडियन नेशनल दल यानी कांग्रेस एक अंग्रेज ने बनाई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाई थी। आजकल लोग इंडियन मुजाहिदीन भी नाम रखते हैं। इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी रखते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को दिशाहीन करार दिया है और कहा कि ऐसे लोग देश के नाम का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह नहीं कर सकते। वहीं संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तनाव कायम है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में मणिपुर घटना पर बहस कराने की मांग की है। खरगे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्राइम मिनिस्टर इस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाद में भी ट्वीट किया कि आपको नॉर्थ ईस्ट पर एक्ट ईस्ट पॉलिसी नहीं दिख रही, पर आपको ईस्ट इंडिया कंपनी दिख रही है। इस इंडिया ने ही अंग्रेज़ों की ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया था। इस इंडिया ने ही इंडियन मुजाहिदीन को भी हराया था। आप मणिपुर में हो रही बर्बरता और भयावह हिंसा पर संसद में कब बयान देंगे? मणिपुर के लोगों के घावों में मरहम लगाकर, वहां शान्ति कब बहाल करेंगे? विपक्ष देश को दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री खुद ही दिशाहीन हो गए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ‘इंडिया’ पर दिए बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आप हमें चाहे जो बुलाएं, हम इंडिया हैं।

संसद में सत्ता और विपक्ष में तनातनी कायम है। वहीं विपक्षी एकता को आकार लेता देख कर बीजेपी आलाकमान परेशान जरुर है। अगर विपक्ष ने एनडीए के एक उम्मीदवार के सामने अपना एक उम्मीदवार खड़ा कर दिया। तो बीजेपी शायद ही बहुमत का आंकड़ा पार कर पाए।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...