Homeदेशआजादी दिवस :भारत -बांग्लादेश सीमा पर तैनात महिला कर्मियों ने दी एक...

आजादी दिवस :भारत -बांग्लादेश सीमा पर तैनात महिला कर्मियों ने दी एक दूसरे को बधाई 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारत -बांग्लादेश की सीमा पर तैनात सभी महिला सुरक्षा बालों ने आजादी दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां भी बांटी। ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों देशों की तरफ से सीमा चौकी पर महिला सीमा रक्षकों के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी है।

बीएसएफ की 32वीं बटालियन की छह सदस्यीय टीम ने नादिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि ये कर्मी कांस्टेबल रैंक की हैं। वहीं सुबह आयोजित पारंपरिक समारोह में भाग लेने वाली बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी की महिला टीम बांग्लादेश की दर्शना सीमा चौकी के अंतर्गत तैनात बांग्लादेशी बल की 6वीं बटालियन से संबद्ध है। 

32वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट सुजीत कुमार ने कहा, ‘बधाईयों का आदान-प्रदान और मिठाइयां बांटना दोनों सीमा बलों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है। यह एक ऐसी परंपरा है जिसे महिला कर्मियों ने पहली बार निभाया है।’

समारोह के दौरान दोनों पक्षों ने हाथ मिलाया और अपने-अपने देशों की निरंतर समृद्धि की कामना की तथा उनके बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की प्रतिबद्धता जताई। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों बलों के बीच मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान पारंपरिक रूप से दोनों देशों के राष्ट्रीय त्योहारों जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा दीपावली और ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान होता है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this