HomeखेलIND vs PAK: भारत के आगे पाकिस्तान फिर पस्त, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी...

IND vs PAK: भारत के आगे पाकिस्तान फिर पस्त, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने 2-1 से दी करारी शिकस्त

Published on

न्यूज डेस्क
भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के अपने पांचवें लीग मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। चीन में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला। मैच का पहला गोल पाकिस्तान की तरफ से किया गया। यह गोल पहले क्वार्टर में 8वें मिनट पर पाकिस्तान के अहमद नदीम ने किया। शुरुआत में ही बढ़त हासिल करने वाली पाकिस्तान की फिर टीम इंडिया के सामने एक भी ना चली और टीम सिर्फ एक गोल तक ही सीमित रह गई।

मुकाबले में पीछे चल रही भारतीय टीम को कप्तान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में गोल करके बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया गया। इस तरह 15 मिनट के पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान की टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।

फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल 19वें मिनट में दागा। कप्तान ने दूसरा गोल भी पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए ही किया। अब भारत मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना चुका था। भारत की यह बढ़त जीत के लिए पर्याप्त रही। टीम इंडिया ने 2-1 से जीत अपने नाम की।

बता दें कि भारतीय टीम ने पहले मैच में चीन, दूसरे मैच में जापान, तीसरे मैच में मलेशिया, चौथे मैच में कोरिया और पांचवें मैच में पाकिस्तान को हराया। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेलेगी।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this