Homeदेशएक्टिंग के बाद कमल हासन करेंगे AI की पढ़ाई, इस यूनिवर्सिटी में...

एक्टिंग के बाद कमल हासन करेंगे AI की पढ़ाई, इस यूनिवर्सिटी में लिया एडमिशन

Published on

हाल ही में नाग अश्विन की निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. वह फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे थे, जिसका नाम सुप्रीम यासकीन था।फिल्म में उनके किरदार ने काफी वाह-वाही बटोरी। इसके बाद अब एक्टर कुछ वक्त के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नई पहल कर रहे है।दरअसल, एक्टर ने 69 साल की उम्र में अमेरिका के टॉप इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एडमिशन लिया है. इसके लिए एक्टर पिछले हफ्ते अमेरिका पहुंच चुके हैं।

कमल हासन एआई कोर्स के लिए एक दो हफ्ते नहीं बल्कि 90 दिन यानि 3 महीनों के लिए अमेरिका गए हैं।दरअसल, एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एआई की पढ़ाई करना चाहते हैं।कमल हासन ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मुझे नई टेक्नोलॉजी में बहुत दिलचस्पी है, और आप अक्सर मेरी फिल्मों में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देख सकते हैं।सिनेमा मेरी जिंदगी है। मेरी सारी कमाई अलग-अलग तरीकों से फिल्मों में ही वापस चली जाती है।मैं सिर्फ एक एक्टर नहीं हूं, बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हूं, और मैं अपनी सारी कमाई फिल्म इंडस्ट्री में ही लगा देता हूं।’

फैंस की इंस्पिरेशन बने कमल हासन
कमल हासन ने भले ही 90 दिन के लिए एआई कोर्स में एडमिशन लिया लेकिन वह केवल 45 दिनों तक ही कोर्स अटेंड करेंगे।इसकी वजह यह है कि उन्हें भारत में कुछ जरूरी काम करने हैं। हालांकि, इतनी उम्र में एक्टर की कुछ नई सीखने की इच्छा उनके फैंस को काफी प्रभावित कर रही है।

कमल हासन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगले साल एक्टर ‘इंडियन 3’ और मणिरत्नम की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आएंगे।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this