Homeदेशविपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार ने किया ममता...

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार ने किया ममता बनर्जी से मुलाकात

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बीजेपी के खिलाफ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बड़ी सफलता मिली है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजेपी के खिलाफ हम सब एक हैं। हम सबको मिलकर बीजेपी को हराना है। ममता बनर्जी ने कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे। बाकी बातें हम लोग आगे तय करेंगे। इस मौके पर हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है। हम सभी ग्रप में मिलकर काम करना चाहते हैं।

पटना में हो सर्वदलीय बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है। । जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था।अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम यह तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है। लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा था कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं चाहता हूं कि बीजेपी मीडिया के समर्थन और झूठ से बड़े हीरो बन गए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ आएंगे और लड़ेंगे ।

ममता से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की अच्छी और पॉजिटिव बातचीत हुई है। नीतीश कुमार ने कहा कि अब पता नहीं कि बीजेपी वाले इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे! सभी को सतर्क होना है। इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं ।आवश्यकता के अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों के साथ बातचीत करेंगे। इससे पूर्व अपनी मुहिम को धार देने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा के साथ सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोलकाता पहुंचे। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुलाकात के लिए एयर पोर्ट से विदा हो गए।

मुहिम में जुटे हैं नीतीश कुमार

एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। नीतीश कुमार भले ही बार-बार कह रहे हैं कि उन्हें कोई लालसा नहीं है, और ना ही वह पीएम पद के दावेदार ही है। कई बार ऐसे मौके आए जब नीतीश ने पीएम बनने की बात से तौबा किया,लेकिन नीतीश कुमार और उनकी गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को लगातार पीएम पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं।

 

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...