Homeदेशचुनाव से पहले JDU को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के महासचिव RJD...

चुनाव से पहले JDU को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के महासचिव RJD में शामिल

Published on

इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकृष्ण मंडल, जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दयानंद शर्मा और युवा जदयू के अविनाश राम अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए।

जेडीयू नेताओं के आरजेडी में शामिल कराने के लिए खुद आरजेडी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, बिहारीगंज के पूर्व प्रत्याशी ई. सुभाष कुमार मौजूद थे। इन नेताओं ने न सिर्फ जेडीय नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।बल्कि बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला भी बोला।

आरजेडी में शामिल होने के बाद जेडीयू के बागी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व राज्यसभा सांसद संजय यादव से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए आरजेडी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि सभी लोग लालू प्रसाद यादव के विचार सामाजिक न्याय व तेजस्वी जी के 17 महीने के कार्यों पर विश्वास प्रकट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली है। सभी को आरजेडी की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिह्न का गमछा व लालू प्रसाद के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया गया है।

आरजेडी में शामिल होने और तेजस्वी से मुलाकात के बाद रामकृष्ण मंडल, दयानंद शर्मा एवं अविनाश राम ने कहा कि हम लोग बिहार के भविष्य को बचाने के लिए आरजेडी में शामिल हुए हैं। इस बार के चुनाव में हम लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this