नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पटोरिया का विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए पीएम मोदी की हत्या करनी होगी
Congress leader & former minister Raja Pateria incites people to kill PM Modi – earlier too Cong leaders spoke about death of PM Modi (Sheikh Hussain)
But now a death threat!
After “Aukat dikha denge” “Raavan” this is Rahul Gandhi’s Pyaar ki Rajniti? Will they act on him? No! pic.twitter.com/wH6LSi63g2
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 12, 2022
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे पटेरिया
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई में पटेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म,जाति,भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों,आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।
पटेरिया के बयान पर शुरू हुआ सियासी घमासान
राजा पटेरिया के इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है,मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजा पटैरिया के बयान को सुना है,उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। जिस तरह उनकी यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत जी चल रहे हैं। उनसे भी स्पष्ट होता है कि माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ इस बेहद आपत्तिजनक बयान, जो कि माननीय पटेरिया ने दिया है, मैं तत्काल एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे रहा हूं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना एसपी को तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए गए है। pic.twitter.com/uTR2zBHjIP
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 12, 2022
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की बयान की निंदा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पटेरिया के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ गयी है। माननीय मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस का असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा।
भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी जनता के दिल में बसते हैं। सम्पूर्ण देश के श्रद्धा व आस्था के केंद्र हैं। मैदान में कांग्रेस के लोग उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए उनकी हत्या की बात कर रहे हैं। pic.twitter.com/Mxq5u4JIQ8
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 12, 2022
विवाद बढ़ने पर पटैरिया ने दी सफाई
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पटेरिया ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही,बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है, वह गलत तरीके से बताई जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।