Homeदेशबार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

Published on

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। एक हालिया स्टडी ने गुस्से और दिल की सेहत के बीच संबंध को लेकर नई चिंता पैदा की है। रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ आठ मिनट का तीव्र गुस्सा भी शरीर की ब्लड वेसल्स पर असर डाल सकता है।साइंटिस्ट के अनुसार, इतने कम समय की नाराजगी के बाद रब्लड वेसल्स के फैलने की क्षमता लगभग आधी रह गई और यह असर करीब 40 मिनट तक बना रहा। यानी गुस्सा केवल इमोशनल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि दिल के लिए शारीरिक खतरा भी बन सकता है।चलिए आपको बताते हैं कि कैसे यह आपके शरीर पर असर करता है।

अमेरिका के कई संस्थानों के शोधकर्ताओं ने 280 स्वस्थ एडल्ट पर यह स्टडी किया। इन प्रतिभागियों को चार समूहों में बांटा गया।कुछ लोगों से कहा गया कि वे आठ मिनट तक किसी ऐसी घटना को याद करें जिससे उन्हें गुस्सा, उदासी या चिंता हुई हो, जबकि एक समूह को तटस्थ रहने के लिए केवल गिनती बोलने को कहा गया।इसके बाद वैज्ञानिकों ने उनकी ब्लड वेसल्स की कार्यक्षमता जांची, खासकर यह कि वे कितनी अच्छी तरह फैल सकती हैं।

परिणाम चौंकाने वाले थे।जिन लोगों ने गुस्से वाली घटना को याद किया, उनमें ब्लड वेसल्स के फैलने की क्षमता में स्पष्ट गिरावट देखी गई। जबकि उदासी या चिंता महसूस करने वाले समूह में ऐसा असर नहीं पाया गया।इसका मतलब है कि गुस्सा अन्य नकारात्मक भावनाओं से अलग और अधिक प्रभावी ढंग से दिल पर दबाव डालता है। जब हम गुस्सा होते हैं, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन तेजी से बढ़ जाते हैं। ये हार्मोन धमनियों की भीतरी परत को संकुचित कर देते हैं, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और रक्तचाप बढ़ सकता है। एक बार का गुस्सा स्थायी नुकसान नहीं करता, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो, तो ब्लड वेसल्स को सामान्य होने का पर्याप्त समय नहीं मिलता। लंबे समय में यह स्थिति प्लाक जमने, हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है।

एक्सपर्ट का मानना है कि गुस्से को हल्के में लेना सही नहीं है। अगर कोई व्यक्ति अक्सर चिड़चिड़ा रहता है या छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाता है, तो उसे तनाव को मैनेज करने के तरीके अपनाने चाहिए, गहरी सांस लेना, नियमित एक्सरसाइज, योग या ध्यान जैसी तकनीकें दिल को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं।जरूरत पड़े तो काउंसलर या थेरेपिस्ट से बात करना भी फायदेमंद हो सकता है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...