HomeदेशDriving Licence से मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया तो होगी दिक्कत

Driving Licence से मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया तो होगी दिक्कत

Published on

आज के समय में अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो ये बात जरूर जानते होंगे कि ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो आपके वाहन चलाने के अधिकार को साबित करता है।अगर इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको कई ऑनलाइन सेवाओं जैसे लाइसेंस रिन्यू करना, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाना या ट्रैफिक चालान की जानकारी पाने का लाभ नहीं मिल पाएगा।लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्यूंकि ये काम आप चुटकिओं में कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे।

मोबाइल नंबर को Driving Licence से लिंक करने के लिए
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर ओपन कर लें और parivahan.gov.in पर या अपने राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं।वहां Driving Licence Services सेक्शन में जाएं।यहां आपको लाइसेंस की डिटेल अपडेट करने से जुड़ी ऑप्शंस मिलेंगी, जिनमें मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन भी शामिल है।

अब Driving Licence Services सेक्शन में जाकर आपको ‘Update Mobile Number’ पर क्लिक करना होगा।यह ऑप्शन खास तौर पर इसलिए दिया गया है ताकि ड्राइवर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को आसानी से वेरिफाई कर सकें या बदल सकें, जिससे सभी जरूरी नोटिफिकेशन और अलर्ट बिना किसी देरी के आपके मोबाइल पर पहुंच सके।

यहां आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और मौजूदा मोबाइल नंबर भरना होगा। ध्यान रखें कि दी गई जानकारी पोर्टल पर मौजूद रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खाती हो, ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई दिक्कत न आए।

जब आप अपनी डिटेल्स सबमिट कर देंगे, तो आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उस OTP को पोर्टल पर सही-सही भर दें, ताकि आपका नंबर ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड से लिंक हो सके और आपकी पहचान कन्फर्म हो जाए।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन रिसीट को सेफ रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके। इसके बाद यह भी जांच लें कि आपका अपडेट किया गया मोबाइल नंबर लाइसेंस की डिटेल्स में सही से दिख रहा है या नहीं।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...