Homeदेशमुसलमान काशी मथुरा छोड़ दे तो दूसरे मस्जिदों के पीछे नहीं जाएंगे...

मुसलमान काशी मथुरा छोड़ दे तो दूसरे मस्जिदों के पीछे नहीं जाएंगे हिंदू,राम मंदिर के कोषाध्यक्ष

Published on

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा में हिंदुओं के मूल स्थान को लेकर मांगें तेज हो गई है।फिलहाल इन दोनों जगह को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है।इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या की कानूनी लड़ाई के बाद वहां रामलला की मुर्ति की स्थापना के बाद अगर मुसलमान द्वारा सहृदयता दिखाने से काशी और मथुरा शांतिपूर्ण रूप से मुक्त हो जाते हैं, तो हिंदू समुदाय विदेशी आक्रमणकरीयों द्वारा नष्ट किए गए अन्य सभी मंदिरों से संबंधित मुद्दे को भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी हमले में 3500 हिंदू मंदिर तोड़े गए।

पुणे में संवाददाता सम्मेलन में कही ये बात

पुणे के आलंदी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गोविंद देवगिरी महाराज ने यह बात कही। यहां उनके 75 में जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में 4 से 11 फरवरी के बीच विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री श्री रविशंकर सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंद देवगिरी महाराज ने कहा कि अगर ये तीन मंदिर मुक्त हो जाएं तो हम दूसरी मस्जिदों की ओर देखने की इच्छा भी नहीं रखते, क्योंकि हमें भविष्य में जीना है, अतीत में नहीं। देश का भविष्य अच्छा हो इसलिए बाकी दोनों मंदिर काशी और मथुरा हमें शांति से,प्रेम से मिल जाए, हम बाकी सब बातें भूल जाएंगे।

देश में शांति के लिए मुस्लिम समुदाय से किया आग्रह

गोविंद देव गिरी महाराज ने मुस्लिम समुदाय से आग्रह किया है कि वे इस मसले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनकी मांग का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ हमले के निशान मिटाने का है और इसे दो समुदायों के बीच की समस्या नहीं माना जाना चाहिए। गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हमारी तो हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि यह तीनों मंदिर अयोध्या ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि को हमें सौंप दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह आक्रमणकारियों द्वारा हमारे ऊपर किए गए हमले के सबसे बड़े निशान हैं। इसके कारण लोगों को अंदर से बहुत वेदना है। अगर इस वेदना को मुस्लिम पक्ष शांति के साथ दूर कर देते हैं,तो इससे भाईचारा बढ़ाने में और अधिक सहयोग मिलेगा।

राम मंदिर के निर्माण से जगी शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हमने राम मंदिर के लिए शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ लिया है।अब ऐसा युग शुरू हो गया है, तो हमें उम्मीद है कि ऐसे अन्य मुद्दे भी शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग शेष दो मंदिरों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करते हैं।उन्होंने कहा की हम स्थिति के अनुसार अपना रुख अपनाएंगे और उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी देश में गैर शांतिपूर्ण माहौल ना बन सके।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...