Homeदेशश्रद्धा के 35 नहीं 37 टुकड़े करता मैं, चाकू लो 'नूई काटे-चले...

श्रद्धा के 35 नहीं 37 टुकड़े करता मैं, चाकू लो ‘नूई काटे-चले जाओ’:खुद को बुलंदशहर का बताने वाले युवक का ​वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली: दिल्ली के महरौली में हुआ श्रद्धा हत्याकांड इन दिनों चर्चाओं में है। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा आदमी खुद को बुलंदशहर का बता रहा है। वो खुद का नाम राशिद खान बता रहा है। वह रिपोर्टर से कह रहा है कि, जब आदमी गुस्से में होता है तो 35 क्या 36-37 टुकड़े भी कर देता है। बड़ी बेशर्मी के साथ वो ये भी कह रहा है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं, चाकू लो और नूई काटते चले जाओ। (चाकू लो और यूं ही काटते चले जाओ)

बुलंदशहर पुलिस करेगी राशिद खान की जांच

बुलंदशहर जनपद के युवाओं ने इस युवक की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस भी खुद को बुलंदशहर का राशिद खान बताने वाले इस युवक के बारे में जांच करेगी।

आफताब ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर के किए थे 35 टुकड़े

गौरतलब है कि आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन में रह रही श्रद्धा वालकर की हत्‍या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। इस हत्‍याकांड की इस समय पूरे देश में चर्चा हो रही है।

श्रद्धा हत्याकांड की दिल्ली पुलिस कर रही है जांच

इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है और केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की जा रही है। हालांकि, फिलहाल याचिका खारिज कर दी गई है और हाईकोर्ट ने कहा है कि अभी फिलहाल दिल्ली पुलिस ही जांच करेगी। याचिका में कहा गया था कि दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में प्रशासनिक, कर्मचारियों की कमी और सबूतों और गवाहों की छानबीन के लिए पर्याप्त तकनीकी और वैज्ञानिक उपकरणों की कमी है। साथ ही यह मामला 6 महीने पुराना है इसलिए इसकी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।

आफताब की पुलिस रिमांड 4 दिन और बढ़ाई गयी

दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। आज आफताब को साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां 4 दिन की रिमांड बढ़ा दी है। पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। आज आफताब का नार्को टेस्ट भी करवाया जाएगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this