Homeदेशमैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं,RJD की हार के बाद लालू...

मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं,RJD की हार के बाद लालू की बेटी का पोस्ट

Published on

बिहार चुनाव में RJD को मिली करारी हार के बाद राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तरों पर बड़े असर दिखने लगे हैं।25 सीटों पर सिमटने के बाद लालू परिवार में चल रहे तनाव अब खुलकर सामने आ रहे हैं।लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था।

लालू यादव अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाल चुके हैं बाहर
बता दें कि, इसी साल 25 मई को लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया था।तेज प्रताप ने इस फैसले के पीछे सांसद संजय यादव को जिम्मेदार बताया था। बिहार चुनाव के नतीजे कल आए।तेज प्रताप को महुआ से करीब 50 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा,जबकि तेजस्वी यादव लंबी खींचतान के बाद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।

RJD की हार के बाद संजय यादव पर परिवार और पार्टी में असंतोष और बढ़ गया है।तेज प्रताप ने कल शुक्रवार को ही सोशल मीडिया पर लिखा था- जयचंदों ने आरजेडी को खोखला किया।इस कमेंट को सीधे तौर पर संजय यादव पर निशाना माना जा रहा है।उन्होंने तेजस्वी को भी फेलस्वी बताया।

गौर तलब है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने 18 सितंबर को भी एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट आरजेडी समर्थक आलोक कुमार का था । जो लालू परिवार के करीबी बताए जाते हैं। इस घटना के बाद भी लालू परिवार में तनाव बढ़ गया था और रोहिणी ने अगले दिन परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था।जिससे यह साबित होता है कि लालू परिवार में संजय यादव को लेकर खटपट चल रहा है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this