Homeदुनियाहमास के हमले से इजरायल में भारी तबाही , हमास का इजरायल...

हमास के हमले से इजरायल में भारी तबाही , हमास का इजरायल के कई इलाकों पर कब्ज़ा !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
फिलिस्तीनी सशस्त्र संगठन हमास ने इजरायल पर हमला करके अभी तबाही मचा रखी है। इस संगठन के हमले का जवाब इजरायल दे तो रहा है लेकिन अभी सबसे ज्यादा लोगों की मौत इजरायली लोगों की ही हुई है। हर मिनट मरने वालों के आंकड़े बदल रहे हैं। खबर लिखते समय जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हमास ने दावा किया है कि उसने लगभग दो सौ से ज्यादा इजरायलियों को मार गिराया है। पांच सौ से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबरे आ रही है। हालांकि इजरायल भी ताबड़तोड़ हमला कर रहा है और उसने भी दावा किया है कि बड़ी संख्या में उसने फिलिस्तनी को मारा है। लेकिन सबसे अहम् बात ये है कि हमास ने इजरायल के कई इलाकों में कब्ज़ा कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद इजरायल ने ही की है। इस अचानक युद्ध का परिणाम क्या होगा यह देखने की बात है लेकिन हमास और इजरायल के इस युद्ध ने दुनिया को फिर से दो ध्रुवो में बाँटने को मजबूर कर दिया है।                  
                     बता दें कि फिलिस्तीन के सशस्त्र संगठन हमास ने इजरायल के खिलाफ ‘ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड’ शुरू किया है। हमास का दावा है कि उसने पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि हमास और इजरायल एक दूसरे पर हमला रक् रहे हैं लेकिन इन डॉन देशों के बीच लगातार हमले होते रहे हैं। ये हमले भी पुराने हमले जैसे ही हैं। 
                        ताजा संघर्ष की शुरुआत कहां से हुई? हमले कहां हुए हैं? अब तक इनसे कितना नुकसान हो चुका है? हमास के ताजा हमले की वजह क्या है? हमलों पर इस्राइली सरकार का क्या रुख है? दोनों के बीच संघर्ष का क्या इतिहास है? सात दशक पुराने इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष की वजह क्या है? इसे जानने की जरूरत है। 
                          फिलिस्तीन के सशस्त्र संगठन हमास ने इस्राइल के खिलाफ ‘ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड’ शुरू किया है। मई 2021 में दोनों के बीच 11 दिन चले युद्ध के बाद सबसे बड़ा टकराव है। हमास का दावा है कि उसने पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, वहीं इस्राइल ने इस बात की पुष्टि की है कि हमास के लड़ाके उसके कब्जे वाले इलाकों में घुस गए हैं।  
                     इस्राइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है कि हमास ने जल, थल और हवाई तीनों तरह से हमले किए हैं। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे से हमास ने अचानक हमला शुरू किया। हमास के हमले के जवाब में इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में ‘ऑपरेशन आइरन शॉर्ड्स’ चलाया है। हमले की शुरुआत यहूदियों के एक पवित्र त्योहार सुकोट के बाद पड़ने वाले सिमचट टोरा के दिन हुई है। त्योहार के वक्त हुए हमले से इस्राइल और तिलमिला गया है।
                                  रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट हमले उत्तर में स्थिति तेल-अवीव में हुए हैं। इसके साथ ही हमास ने दक्षिण में भी अपने लड़ाके भेजे हैं। इस्राइली मीडिया के मुताबिक दक्षिणी शहर स्डैरड में हमास के बंदूकधारियों ने राहगीरों पर गोलियां चलाईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बंदूकधारी खुली जीप में ग्रामीण इलाकों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमास के लाड़कों ने इस्राइल के कई रिहायशी इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
                         इस्राइली सेना ने भी कहा है कि उनके दर्जनों लड़ाकू विमान हमास के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।  टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक इस वक्त कफर अजा, स्डैरड, सूफा, नाहल ओज, मैगन, बैरी जैसे शहरों और रीम के सैन्य ठिकाने के आसपास लड़ाई जारी है।
                                हमास के प्रवक्ता खालिद कादोमी ने समाचार वेबसाइट अल जजीरा को बताया है कि यह हमला उन सभी अत्याचारों का जवाब है जो फिलिस्तीनी नागरिक दशकों से सहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में अत्याचार रोके। फिलिस्तीनी लोगों पर अत्याचार बंद हो। अल-अक्सा जैसे हमारे पवित्र स्थल को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। टेलीग्राम पर किए एक पोस्ट में हमास ने अरब और इस्लामिक देशों से इस लड़ाई में साथ देने का अह्वान भी किया है।
                                    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने इसे युद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध है और हम इसे जीतेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने जानलेवा हमला किया है। दुश्मनों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। वहीं, इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा है कि हमास ने बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने हमारे खिलाफ युद्ध की शुरुआत की है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...