1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि 24 घंटे से भी कम का समय बाकी है, जब WhatsApp चलाने के लिए उस नंबर का सिम फोन में होना जरूरी होगा जिससे केआप WhatsApp अकाउंट ll
चलाते हैं। इस स्थिति में 3 ऐसे जरूरी काम हैं, जो कि हर भारतीय WhatsApp यूजर को जरूर कर लेने चाहिए। ऐसा न करने पर आप अपनी चैट्स और WhatsApp डेटा से हाथ धो सकते हैं। बता दें कि सिम बाइंडिंग का नियम WhatsApp समेत सभी मैसेजिंग ऐप्स जैसे कि Telegram या Signal पर लागू होगा। भारत में WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा है, इसलिए इस ऐप की बात ज्यादा हो रही है।
सिम बाइंडिंग के बाद आप
जिस नंबर से WhatsApp चलाते हैं उसका फोन में होना जरूरी होगा। ऐसे में अपना प्राइमरी सिम चुन लें और उसे एक्टिव कर लें। इसके अलावा चैट्स का बैकअप जरूर बना लें।
WhatsApp ऐसे नंबर्स से चलाते हैं, जो कि या तो एक्टिव नहीं है या फिर अब उनके नाम पर नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप आज ही अपने WhatsApp के लिए प्राइमरी सिम या नंबर तय कर लें।
यानी कि एक ऐसा सिम जो हमेशा आपके फोन में रहे और वही अब हमेशा के लिए आपका WhatsApp नंबर होने वाला है। सिम बाइंडिंग के बाद अगर आप फोन से उस सिम को निकालेंगे, तो WhatsApp भी बंद हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप उस सिम या नंबर का चयन आज ही कर लें।
देखा गया है कि कई यूजर्स WhatsApp ऐसे नंबर्स से चलाते हैं, जो कि या तो एक्टिव नहीं है या फिर अब उनके नाम पर नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप आज ही अपने WhatsApp के लिए प्राइमरी सिम या नंबर तय कर लें।
यानी कि एक ऐसा सिम जो हमेशा आपके फोन में रहे और वही अब हमेशा के लिए आपका WhatsApp नंबर होने वाला है। सिम बाइंडिंग के बाद अगर आप फोन से उस सिम को निकालेंगे, तो WhatsApp भी बंद हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप उस सिम या नंबर का चयन आज ही कर लें।
लोगों की ऐसी भी आदत थी कि जिस नंबर से WhatsApp एक्टिव है, वे महीनों या सालों से बिना रिचार्ज के इनएक्टिव है। ऐसा अब और नहीं चलेगा। अपना वह सिम एक वैलिड रिचार्ज के साथ एक्टिव करा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि सिम बाइंडिंग शुरू होने के बाद WhatsApp समय-समय पर सिम और WhatsApp अकाउंट को मैच करेगा। ऐसे में सिम का एक्टिव होना भी जरूरी हो जाता है।
इसके अलावा अगर लंबे समय से इनएक्टिव पड़ा सिम कंपनी ने किसी और के नाम जारी कर दिया, तो आपको अपना WhatsApp अकाउंट वापिस पाने में समस्या हो सकती है। ऐसे में जिस नंबर से आप WhatsApp चलाना जारी रखेंगे, उसे रिचार्ज करवाकर एक्टिव जरूर कर लें।
सिम बाइंडिंग के आने के बाद आपके मौजूदा चैट्स और WhatsApp डेटा सुरक्षित रहे इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी चैट्स का बैकअप बना लें। इससे आपके चैट्स और WhatsApp डेटा सुरक्षित रहेगा। याद रहे कि बैकअप बनाते समय उसमें वीडियो को भी शामिल कर लें।
अगर आप iPhone यूजर हैं, तो
WhatsApp की सेटिंग्स में जाएं
Chats पर क्लिक करें
अब Chat Backup पर क्लिक करें
पहले Include Video को ऑन करें
इसके बाद Back up now पर क्लिक करके Chats और डेटा का बैकअप ले लें।
1. WhatsApp की सेटिंग्स में जाएं
2. Chats पर क्लिक करें
3. अब Chat Backup पर जाएं और Include Video को ऑन करें
4. इसके बाद Back up now पर क्लिक करके Chats और डेटा का बैकअप ले लें।
