बिना कुछ लिखे भी कैसे तैयार हो रहे हैं करोड़ों के सॉफ्टवेयर?जानिए क्या है Vibe Coding

0
5

टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है जिसे Vibe Coding कहा जा रहा है।इस शब्द ने इतना ध्यान खींचा है कि बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज भी इस पर खुलकर बात कर रहे हैं। Sundar सुन्दर पिचई से लेकर Sridhar श्रीधर बैंबू तक हर कोई इस नए तरीके को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहा है।

असल में यह एक ऐसा तरीका है जिसमें पारंपरिक कोडिंग सीखने की जरूरत काफी कम हो जाती है। यहां यूजर को सिर्फ अपनी जरूरत को साधारण भाषा में लिखना होता है और बाकी काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खुद संभाल लेता है। यानी अब लंबी-लंबी कोड लाइनों की जगह आप AI को निर्देश देते हैं और वह आपके लिए ऐप या सॉफ्टवेयर तैयार कर देता है।
इस तकनीक ने कोडिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।इसके पीछे बड़े AI मॉडल्स काम करते हैं जिन्हें Large Language Models कहा जाता है।ये मॉडल्स आपकी बात को समझकर अपने आप कोड तैयार कर देते हैं। इसका मतलब यह है कि जटिल प्रोग्रामिंग भाषाएं सीखने की बाध्यता धीरे-धीरे कम हो सकती है। यहां सबसे अहम भूमिका प्रॉम्प्ट की होती है, यानी आप AI को कैसे निर्देश देते हैं। अगर आपका निर्देश साफ और सही है तो AI पूरे प्रोजेक्ट को भी तैयार कर सकता है।
Vibe Coding शब्द को सबसे पहले आंद्रेज कार्पेथी ने 2025 में इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि AI अब इतना एडवांस हो चुका है कि कोडिंग का तरीका बदल रहा है।इस सोच में तकनीकी जटिलताओं में उलझने के बजाय आइडिया और क्रिएटिविटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।खासकर छोटे प्रोजेक्ट्स के लिए यह तरीका काफी तेज और प्रयोग करने में आसान माना जा रहा है।

आज कई लोकप्रिय टूल्स इस नए ट्रेंड को सपोर्ट कर रहे हैं। जैसे GitHub Copilot, Cursor, Codeium और Amazon CodeWhisperer जैसे प्लेटफॉर्म यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट के जरिए ऐप और फीचर्स बनाने में मदद कर रहे हैं। इससे डेवलपमेंट की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है।

इस ट्रेंड को लेकर अलग-अलग राय भी सामने आ रही हैं।सुंदर पिचई का मानना है कि इससे कोडिंग आसान और ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बन रही है. वहीं श्रीधर बैंबू का कहना है कि कोडिंग को इतना सरल दिखाना सही नहीं है क्योंकि इसके पीछे की तकनीकी गहराई को समझना भी जरूरी होता है।

यह ट्रेंड एक ऐसे भविष्य की ओर इशारा करता है जहां इंसान और AI मिलकर काम करेंगे।पारंपरिक कोडिंग खत्म नहीं होगी लेकिन उसका तरीका जरूर बदल जाएगा।आने वाले समय में यह तय करेगा कि डेवलपर्स कैसे काम करते हैं और नए लोग टेक्नोलॉजी की दुनिया में कैसे कदम रखते हैं। फिलहाल इतना तय है कि इसने टेक इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है और इसका असर आगे और भी बड़ा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here