नई दिल्ली: नए साल के पहले ही दिन राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में दिल दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने अपनी कार से एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद पीडिता को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब आठ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गये।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज़ किया है। अभी तक 5 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। मामलें में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है: सागर प्रीत हुड्डा, स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली pic.twitter.com/OyuTEXVXCp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
युवती की मौके पर ही मौत
कार में फंसी युवती की इतनी बुरी हालत हो गयी थी कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गईं और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। इस भयावह प्रताड़ना के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। रोंगटे खड़े करने वाली यह वारदात उस वक्त हुई जब नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा समेत पूरी दिल्ली पुलिस सड़कों पर थी।
पुलिस ने गिरफ्तार किया पांचों आरोपियों को
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों दीपक खन्ना,अमित खन्ना, कृष्ण,मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनके खिलाफ हल्की धाराएं लगाई है। पुलिस अभी तक इस घटना को केवल हादसा मानकर चल रही है। पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। युवती के साथ कुछ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।
परिवार की सारी जिम्मेदारी थी युवती पर
युवती दो भाइयों एक बहन व मां के साथ अमन विहार में रहती थी। पिता का देहांत हो चुका है। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह समारोहों में अतिथियों का स्वागत करने का काम करती थी। देर रात वह कार्यक्रम से घर लौट रही थी।
गुस्साए लोगों ने किया सुल्तानपुरी थाने का घेराव
इस सनसनीखेज वारदात पर लोगों का गुस्सा फूटा है। परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव किया है। लोगों ने उप राज्यपाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लोग दिल्ली की लड़की के साथ हुई बर्बरता पर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना से बात की है। केजरीवाल ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।
ये बेहद शर्मनाक घटना है। कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। मैं अपील करता हूं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली https://t.co/zsdkwbeKeh pic.twitter.com/ZdYb4fQBKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
एफएसएल की टीम पहुंची घटनास्थल पर
इस बीच एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची है। टीम ने मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कार के टायर पर खून के निशान मिले हैं। कार के निचले हिस्से पर भी खून मिला है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से खून के सैंपल ले लिए है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के तीन बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है।
आप सांसद संजय सिंह का दावा: पकड़े गये आरोपियों में से एक भाजपा का कार्यकर्ता
कार ने पुलिस चेकपोस्ट से होते हुए 12 KM तक लड़की को घसीटा, इस दौरान दिल्ली पुलिस कहाँ सो रही थी?
DCP रेप या उत्पीड़न की बात करने से मीडिया को क्यों धमका रहे है, उनपर FIR करने की धमकी क्यों दे रहे है ?
DCP निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपियों की वकालत क्यों कर रहे हैं ?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 2, 2023
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी बीजेपी का नेता है। आप सांसद संजय सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी का नेता अपने गुंडे साथियों के साथ एक लड़की को जानवरों की तरह सड़क पर अपनी कार से कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले जाता है उसकी नृशंस हत्या कर देता है। देश की राजधानी में ये हैवानियत होती है लेकिन क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय दिल्ली के एलजी, बीजेपी के आज्ञाकारी नौकर बने है।