Homeदेशललितपुर में गृहमंत्री शाह ने कहा -पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है...

ललितपुर में गृहमंत्री शाह ने कहा -पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है , हम उसे लेकर रहेंगे

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।यहां झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में तुवन मंदिर परिसर में जन सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो उनके पास एटम बम है व उनसे पीओके मत मांगों लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है व हम एटम बम से नहीं डरते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं व मोदी जी 270 सीटें लेकर ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं व राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है, अब यह निश्चित हो गया कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा इस चुनाव में एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला करने वाली राहुल बाबा एंड कंपनी है व निमंत्रण देने के बाद भी यह श्रीराम कि प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंचे दूसरी ओर 10 साल काम करने करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी हैं, वहीं दूसरी ओर चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल बाबा और अखिलेश हैं, एक ओर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है, दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के विकास, धर्म और संस्कृति की रक्षा, गरीबों का कल्याण करने व बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का चुनाव है, एक जमाने में बुंदेलखंड से बाहुबली पूरे देश में जाते थे, आप तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, हमारा बुंदेलखंड यहां से बाहुबली की जगह उद्योगपति पूरे देश में भेजने का काम करेगा।

गृहमंत्री ने कहा चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं, अब यह निश्चित हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड में देशी कट्टे बनते थे, अब यहां तोप के गोलों का निर्माण हो रहा है। शाह ने कहा कि यदि पाकिस्तान अब कोई भी हरकत करता है, तो यह गोले पाकिस्तान पर बरसेंगे, झांसी में एयरपोर्ट बनने जा रहा है व सहारा का पैसा निवेशकों को वापस दिलाने का कार्य सरकार ने किया है, उन्होंने प्रत्याशी अनुराग शर्मा को अधिक अधिक मतों से जिताने कि अपील की।

Latest articles

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

More like this

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...