Homeदेशहिमाचल प्रदेश: सुखविंद्र सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, सात विधायकों को राज्यपाल ने...

हिमाचल प्रदेश: सुखविंद्र सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, सात विधायकों को राज्यपाल ने दिलायी मंत्रिपद की शपथ

Published on

शिमला: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह राजभवन शिमला में संपन्न हुआ। सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार,हर्षवर्द्धन चौहान,जगत सिंह नेगी,रोहित ठाकुर ,अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

सुक्खू मंत्रिमंडल में अब नौ मंत्री,तीन पद अभी भी खाली

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद मे सात मंत्रियों को शामिल करने से मंत्रियों की कुल संख्या अब नौ हो गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन पद अब भी खाली हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती।

कैबिनेट गठन से पहले सीएम सुक्खू ने की मुख्य संसदीय सचिवों की तैनाती

कैबिनेट गठन से पहले सीएम सुक्खू ने रविवार सुबह मुख्य संसदीय सचिवों की तैनाती की। कैबिनेट में खींचतान को कम करने और पावर बैलेंस बनाने के लिए छह सीपीएस बनाए गए हैं। इनमें दून विधानसभा से राम कुमार चौधरी, बैजनाथ के किशोरी लाल, अर्की के संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, पालमपुर से आशीष बुटेल, रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सीएम सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया।

सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ली 11 दिसंबर को शपथ

गौरतलब है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 11 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी। सीएम सुक्खू के पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य विभागों है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक ये विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभाग है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this