Homeदेशहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Published on

शिमला: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में भाजपा ने देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविन्द्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से रामकुमार और रामपुर विधान सभा क्षेत्र से कौल नेगी को उम्मीदवार बनाया है।

पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित 62 उम्मीदवारों की घोषणा

इससे पहले भाजपा ने बुधवार, 19 अक्टूबर को हिमाचल चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित 62 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के साथ ही भाजपा ने राज्य विधान सभा चुनाव के लिए सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

8 दिसंबर को होगी मतगणना

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this