Homeदेशझारखंड में बीजेपी उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू 11 अप्रैल को थामेंगे झामुमो का...

झारखंड में बीजेपी उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू 11 अप्रैल को थामेंगे झामुमो का हाथ

Published on

न्यूज डेस्क

झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 अप्रैल को वे औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो जाएंगे। करीब नौ वर्षां बाद हेमलाल मुर्मू की जेएमएम में घर वापसी होगी।
हेमलाल मुर्मू ने 2014 में जेएमएम छोड़ कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जेएमएम में उन्होंने करीब 35 से 40 वर्षां तक काम किया, संगठन को मजबूत किया। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने करीब आठ वर्षों में महसूस किया कि संताल परगना प्रमंडल के लोगों का जेएमएम से भावनात्मक लगाव और जुड़ाव है। आज यह महसूस होता है कि बीजेपी में जाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जब उन्हें यह लगा था कि क्षेत्रीय पार्टी की अपेक्षा राष्ट्रीय पार्टी में जाकर जनता का बेहतर तरीके से सेवा कर पाएंगे। लेकिन इतने वर्षां में उन्होंने बीजेपी को भी नजदीक से देखा, प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।             
हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बीजेपी ग्रास रूट की राजनीति नहीं करती है। संगठन व्हाट्सएप और फेसबुक पर चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो विधानसभा क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं की इच्छा का ख्याल रखे बिना ऊपर से उम्मीदवार दे देती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बरहेट में ऐसा ही हुआ। ऐसे में बीजेपी कभी संताल परगना में मजबूत नहीं हो सकती।
           हेमलाल मुर्मू ने कहा कि उन्हें लगता है कि झारखंड में बीजेपी का ग्राफ गिरा है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या कम होगी। उन्होंने यह भी दावा कि विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी होगी।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this