Homeदेशहेमंत सोरेन सरकार में 3 नए चेहरे, बैद्यनाथ राम, इरफान अंसारी और...

हेमंत सोरेन सरकार में 3 नए चेहरे, बैद्यनाथ राम, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह ने ली शपथ

Published on

सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल में 11 लोगों को शामिल किया गया है।3 लोगों को पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला है, तो एक मंत्री को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है।

कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह को मंत्री बनाया गया है। ये दोनों पहली बार मंत्री बने हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बैद्यनाथ राम को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस कोटे के मंत्री बादल पत्रलेख को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।उनकी जगह महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। टेंडर घोटाला मामले में आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में 5 महीने तक सरकार चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी हेमंत सोरेन में मंत्री बनाया गया है।

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जिन 3 नए लोगों को शामिल किया गया है, उनमें 2 पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि बैद्यनाथ राम पहले भी झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बाद वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।वर्तमान में लातेहार से विधायक हैं। 10 साल बाद उन्होंने चुनाव जीता। 2005 में जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में बीजेपी छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this