Homeदेशकेदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा :जानमाल की कोई छति नहीं 

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा :जानमाल की कोई छति नहीं 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तराखंड के केदारनाथ में एक बड़ा हादसा होते -होते टल गया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया जा रहा एक खराब हेलीकॉप्टर आसमान से अचानक जमीन पर गिर गया। इस हादसे में किसी भी छति की कोई सुचना नहीं है। 
बता दें कि मामला केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा का है।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था। जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा।

जिस समय यह खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। पता चला है कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था। क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ से गौचर हैलीपैड ले जाते वक्त यह हादसा घटित हुआ।

फिलहाल इस हादसे मे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नही है। इससे पहले मई महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, “हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।”

इन दिनों उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से कई इलाकों में प्रशासनिक अमले को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की कई खबरें पिछले दिनों आई थीं तो वहीं हाल ही में घनसाली के जनख्याली में बादल फटने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this