Homeदेशहरियाणा परिणाम : आप ने दी कांग्रेस को नसीहत ,कहा गठबंधन होता तो...

हरियाणा परिणाम : आप ने दी कांग्रेस को नसीहत ,कहा गठबंधन होता तो परिणाम कुछ और ही होते 

Published on

न्यूज़ डेस्क
हरियाणा के चुनावी परिणाम पर कांग्रेस का मंथन जारी है। कांग्रेस को यहाँ बड़ी हार हुई है। बीजेपी 48 सीट जीत कर बड़ी पार्र्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमट गई है। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सेरटेन है जिनमे 46 सीटों पर सरकार का गठन होता है। 

जाहिर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है तो वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस 90 में से 37 सीटें ही जीत पाई और दूसरे स्थान पर रही। जबकि भाजपा ने 90 में से 48 सीटें अपने नाम की हैं। कांग्रेस की हार के बाद लगातार पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि हरियाणा में आप से गंठबंधन ने करना कांग्रेस की गलती है। गठबंधन होता तो हरियाणा में ये हालात न होते।  

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘हरियाणा की जनता ने जो भी जनादेश दिया है, हम उसका सम्मान करते हैं। हम अपना संगठन और भी मज़बूत करके हरियाणा के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में इंडिया गठबंधन को 47% वोट मिले और हमने तो कहा कि विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन किया जाए लेकिन गठबंधन नहीं किया गया। गठबंधन होता तो हरियाणा में ये हालात न होते। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस को सबक सीखने की जरूरत है। हरियाणा में कई जगहों पर हमें अच्छा वोट मिला है। कांग्रेस हमें कुछ नहीं समझती।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए। वो जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को ख़त्म करना चाहा। भाजपा दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही है। अब ये मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रहे हैं और उसके लिए तमाम झूठ फैला रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का वोट मिला है।  हम जाति और धर्म की नहीं बल्कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्कूल और अस्पताल की राजनीति करते हैं। जनता हमारे कामों से प्रभावित होकर हमें वोट देती है। अब इन्हीं कामों से प्रभावित होकर जम्मू-कश्मीर की डोडा सीट की जनता ने हमारे युवा नेता मेहराज मलिक को विजयी बनाया है। अब देशभर में अरविंद केजरीवाल के ‘काम की राजनीति’ के मॉडल का विस्तार हो रहा है, यह आम आदमी पार्टी के लिए सुखद खबर है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...