Homeदेशहरियाणा चुनाव : क्या राजनीति की पीच पर उतरेंगे कई नामी खिलाड़ी ?

हरियाणा चुनाव : क्या राजनीति की पीच पर उतरेंगे कई नामी खिलाड़ी ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इस बार के हरियाणा विधान सभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई तो है ही ,मजेदार बात तो यह है कि इस बार देश और दुनिया में नाम रौशन करने वाली आधा दर्जन से भी जयदा खिलाडी सियासी पीच पर  तैयार हैं। सूबे की कई पार्टियां इन खिलाड़ियों से संपर्क साध रही है। 

ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और पहलवान साक्षी मलिक पर कांग्रेस की नजर है। खुद सांसद दीपेंद्र हुड्डा लंबे समय से दोनों ही खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। बजरंग पूनिया झज्जर से ताल्लुक रखते हैं और विनेश फोगाट बाढड़ा हलके की रहने वाली हैं। हालांकि, अभी तक दोनों खिलाड़ियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर तीन ओलंपियन खिलाड़ियों ने किस्मत आजमाई थी। ये एक बार फिर से टिकट के लिए दावा ठोक रहे हैं।

ओलंपियन योगेशवर दत्त 2019 में बरोदा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार ओलंपियन खिलाड़ी बबीता फोगाट ने चरखी दादरी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा 2019 का चुनाव लड़ा था, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर सांगवान ने उनको हरा दिया था।

हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा के टिकट पर पिहोवा से विधायक चुने गए और मनोहर लाल सरकार में मंत्री भी बने। ये तीनों ही खिलाड़ी फिर से अपने-अपने हलकों में सक्रिय हैं और टिकट के लिए मजबूती से दावा ठोक रहे हैं।


पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने कांग्रेस से पिहोवा विधानसभा सीट से टिकट मांगा है। वह संदीप सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव में ताल ठोकना चाह रही हैं।

बॉक्सिंग से राजनीति की दुनिया के कदम रखने वाले विजेंदर सिंह अब भाजपा के हो चुके हैं। 2019 में उन्होंने साउथ दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2019 में ही कांग्रेस जॉइन की थी।

विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में राजनीतिक प्रभाव है। वहीं, अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

क्रिकेटर से नेता बने चेतन शर्मा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव लड़ा था। ब्राह्मण समुदाय, बसपा का काडर वोटर और साथ में क्रिकेटर होने के चलते बसपा ने चेतन शर्मा को मैदान में उतारा था।

कुल पड़े 6,24,937 वैध मतों में से चेतन शर्मा 1,13,453 वोट लेने में सफल रहे थे। इस चुनाव में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना जीते थे, जिन्हें 2,57,864 वोट मिले थे और भाजपा के रामचंद्र बैंदा दूसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें 1,89,663 वोट मिले थे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...