Homeदेशहरियाणा विधानसभा चुनाव : 75 प्लस नारों के साथ कांग्रेस ने किया...

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 75 प्लस नारों के साथ कांग्रेस ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान 

Published on

न्यूज़ डेस्क
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसती नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने ’72 प्लस’ के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनोहर लाल के सामने हमारे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बहुत तगड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी पहले एक सीट नहीं थी, आज 5 सीट आई है। बीजेपी का ग्राफ कम हुआ है। हम करनाल में चुनाव हारे। लेकिन, हौसला बुलंद रखना है। हमारा लक्ष्य हरियाणा विधानसभा चुनाव में ’72 प्लस’ सीटों को जीतना है।

करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा।उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी को बेनकाब करना है। सरकार बताए कि हरियाणा पर इतना कर्ज कैसे हुआ, हरियाणा रोजगार में पीछे क्यों है, कानून व्यवस्था खराब क्यों है। किसानों की दुर्गति, महिला पहलवानों के साथ बर्ताव, कर्मचारियों और अध्यापकों को परेशान करने वाली भाजपा को जनता इस बार खारिज करने वाली है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यकताओं का धन्यवाद, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की। यह शुरुआत है। असली लड़ाई आगे है, बैठना, रुकना, झुकना नहीं है। आगे बढ़ते जाना है और अपना लक्ष्य हासिल करना है। दस साल में भाजपा सरकार झूठे वादे करने के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर एक पर हैं। अपराध बढ़ गया है। हरियाणा में कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। हमारी पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर पर घसीटा गया। उन्हें आज तक इंसाफ नहीं मिला, किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। डीजल-पेट्रोल और सिलिंडर के दामों से हर वर्ग परेशान है।

Latest articles

अनिल चौहान के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने रक्षा तैयारियों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान के बयानों...

इन लुभावने और आसान तरीकों से स्कैमर्स आपको लगा रहा है चूना

लोगों को अक्सर लगता है की स्मार्टफोन हैकिंग अक्सर हाई-टेक तकनीक से किया जाता...

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि आगामी इंग्लैंड दौरा नये टेस्ट...

बिहार में जमीन सर्वे से जुड़ी राहत भरी खबर, नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर

पिछले 20 अगस्त 2024 से पूरे बिहार में भूमि सर्वे का काम चल रहा...

More like this