हमास -इजरायल वार : इजराइल के हमले में 20 फिलिस्तीनियों की मौत  

0
87

न्यूज़ डेस्क 
दक्षिण गाजा पट्टी के राफा शहर के तीन आवासीय इमारतों पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में करीब 20 फिलीस्तीनी मारे गये हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजा पट्टी के राफा शहर के आवासीय क्षेत्र में रविवार रात इजरायल ने हवाई हमले किए जिसमें करीब 20 लोगों की जान चली गयी। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए। घायलों में महिलाये और बच्चे शामिल हैं।

कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं। ये हमले काहिरा में हमास नेताओं और मिस्र के मध्यस्थों के बीच नए दौर की संघर्ष विराम वार्ता से ठीक पहले हुये।

सूत्रों के अनुसाार गाजा में युद्धविराम के संबंध में आंदोलन की प्रतिक्रिया देने और इज़रायल के साथ बंधक और कैदियों की अदला-बदली समझौते पर बातचीत करने के लिए हमास प्रतिनिधिमंडल आज काहिरा जाने वाला है।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायल की ओर से किए गये हमलों में करीब 66 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और अन्य 138 घायल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 34,454 तक पहुंच गयी है और 77,575 लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here