वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई की टीम सर्वे कर रही है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के लिए मस्जिद का ताला खोल दिया। वहीं मस्जिद का तहखाना भी सर्वे के लिए खोल दिया गया है। मुस्लिम पक्ष एएसआई सर्वे में पूरी मदद कर रहा है।
अभी तक के सर्वे से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें अलग अलग कलाकृति वाले स्तम्भ और मोटिफ नजर आ रहे हैं।
ये कलाकृति किस काल से जुड़ी है इसके बारे में तो एक्सपर्ट्स ही बता सकते हैं। ज्ञानवापी परिसर से सामने आई कुछ तस्वीरों पर डालिए एक नजर
एएसआई की टीम मस्जिद में वजूखाने को छोड़कर अंदर का सर्वे कर रही है।
वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि ये बहुत साइंटिफिक सर्वे है।
इससे पश्चिमी दीवाल के कालखंड के बारे में पता चलेगा।
वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने बताया है कि सर्वे में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
एएसआई की टीम ने मस्जिद के गुंबद का भी सर्वे किया है।
तहखाने में गंदगी और मलबा का ढेर होने की वजह से अभी लंबाई-चौड़ाई मापने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
इसलिए तहखाना खोलकर उसकी सफाई की जानी है।
सर्वे के दौरान इन बिंदुओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं वाराणसी के जिला जज ने एएसआई सर्वे की मियाद बढ़ाकर 4 हफ्ते कर दी है।
वहीं हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि 4 फीट की मूर्ति, कलश और त्रिशूल मिला है।